facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लॉजिस्टिक्स सेक्टर के लिए शीर्ष प्राथमिकता लागत और गति: रिपोर्ट

Advertisement

लास्ट-माइल ट्रेंड्स रिपोर्ट 2024 के अनुसार, पहले शीर्ष वरीयता लागत और संतुष्टि थी। यह रिपोर्ट पांच महाद्वीपों के 300 से अधिक दिग्गजों के विचारों पर आधारित थी।

Last Updated- April 21, 2024 | 6:27 PM IST
लॉजिस्टिक्स सेक्टर के लिए शीर्ष प्राथमिकता लागत और गति: रिपोर्ट , Cost, speed top priority for logistics sector: Last-mile trends report 2024

Last-mile trends report 2024: माल की अंतिम मील तक आपूर्ति और क्षेत्र की वृद्धि के लिए लागत और गति अब लॉजिस्टिक्स व्यवसाय में लगी कंपनियों की सर्वोच्च प्राथमिकता बन गई है। लास्ट-माइल ट्रेंड्स रिपोर्ट 2024 के अनुसार, पहले शीर्ष वरीयता लागत और संतुष्टि थी।

रिपोर्ट में कहा गया, “अंतिम छोर तक आपूर्ति में अब सर्वोच्च प्राथमिकता लागत और गति है। इसकी सुई लागत और संतुष्टि से लागत और गति पर स्थानांतरित हो गई है।” रिपोर्ट का अनावरण इस सप्ताह माइक्रोसॉफ्ट के सहयोग से प्रौद्योगिकी मंच फारआई द्वारा आयोजित ‘द लास्ट माइल लीडर्स इवेंट’ के दौरान किया गया।

फारआई के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कुशल नाहटा ने कहा कि अगले पांच साल के भीतर स्वायत्त ड्रोन 30 प्रतिशत शहरी आपूर्ति को संभाल लेंगे, जिससे आपूर्ति का समय और लागत नाटकीय रूप से कम हो जाएगी।

Also read: 2023-24 में 18 फीसदी बढ़ा Direct Tax Collection, बढ़कर हुआ 19.58 लाख करोड़ रुपये

यह रिपोर्ट पांच महाद्वीपों के 300 से अधिक दिग्गजों के विचारों पर आधारित थी। ये दिग्गज 100 अरब डॉलर से अधिक संयुक्त राजस्व वाली कंपनियों का प्रतिनिधित्व करते थे। रिपोर्ट के अनुसार, 300 प्रतिभागियों में से आधे से अधिक ने कहा कि वे सामान की आपूर्ति उसी दिन/अगले दिन करते हैं।

Advertisement
First Published - April 21, 2024 | 6:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement