अर्थव्यवस्था

Trade data: अक्‍टूबर में निर्यात 6.21% बढ़कर 33.57 अरब डॉलर पर पहुंचा, आयात में 12.29% का इजाफा

देश का व्यापार घाटा अक्टूबर में 31.46 अरब डॉलर रहा।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 15, 2023 | 2:27 PM IST

भारत का निर्यात इस साल अक्टूबर में 6.21 प्रतिशत बढ़कर 33.57 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2022 में यह 31.6 अरब अमेरिकी डॉलर था।

समीक्षाधीन महीने में आयात भी 12.29 प्रतिशत बढ़कर 65.03 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि अक्टूबर 2022 में यह 57.91 अरब अमेरिकी डॉलर था। देश का व्यापार घाटा अक्टूबर में 31.46 अरब डॉलर रहा।

चालू वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में निर्यात सात प्रतिशत घटकर 244.89 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। इन सात महीने में आयात 8.95 प्रतिशत घटकर 391.96 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि अक्टूबर में व्यापार संख्या वृद्धि के संकेत दर्शाती है।

First Published : November 15, 2023 | 2:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)