facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LRS के तहत भारत से 24 फीसदी ज्यादा रकम भेजी गई विदेश: RBI

Advertisement

भारतीयों ने जनवरी 2024 में अंतरराष्ट्रीय यात्रा के बाद सबसे ज्यादा धन करीबी रिश्तेदारों की देखभाल, विदेशों में शिक्षा और उपहार पर खर्च किया।

Last Updated- March 19, 2024 | 10:10 PM IST
remittances

भारतीय रिजर्व बैंक की उदारीकृत प्रेषण योजना (एलआरएस) से वित्त वर्ष 24 की अप्रैल से जनवरी की अवधि के दौरान करीब 24 प्रतिशत अधिक 27.42 अरब डॉलर विदेश भेजे गए जबकि यह एक साल पहले की अवधि में 22.08 अरब डॉलर था।

जनवरी, 2024 में विदेश 2.62 अरब डॉलर भेजा गया जबकि दिसंबर 2023 में 2.40 अरब डॉलर भेजा गया था। इस तरह जनवरी में करीब 9 प्रतिशत अधिक राशि विदेशी भेजी गई।

वित्त वर्ष 24 की अप्रैल-जनवरी की अवधि में अंतरराष्ट्रीय यात्रा खंड 30.67 प्रतिशत बढ़कर 14.95 अरब डॉलर हो गया जबकि यह बीते साल की समान अवधि में 11.44 अरब डॉलर था। करीबी रिश्तेदारों की देखभाल व विदेशी शिक्षा पर खर्च इस अवधि के दौरान 3.04 अरब डॉलर से बढ़कर 3.95 अरब डॉलर हो गया। इससे भी अधिक राशि विदेश भेजी गई।

भारतीयों ने जनवरी 2024 में अंतरराष्ट्रीय यात्रा के बाद सबसे ज्यादा धन करीबी रिश्तेदारों की देखभाल, विदेशों में शिक्षा और उपहार पर खर्च किया।

आरबीआई के आंकड़ें के अनुसार विदेश में शिक्षा पर 44.946 करोड़ डॉलर, करीबी रिश्तेदारों की देखभाल पर 26.702 करोड़ डॉलर और उपहार पर 20.958 करोड़ रुपये खर्च किए गए। एलआरएस योजना की शुरुआत 2004 में हुई थी।

Advertisement
First Published - March 19, 2024 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement