facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मोदी शासन में PSU परेशान नहीं, बल्कि फल-फूल रहे हैं, कांग्रेस के आरोपों पर वित्त मंत्री सीतारमण का पलटवार

Advertisement

कांग्रेस पार्टी तथा उसके नेता राहुल गांधी के PSU कंपनियों के परेशानी झेलने के आरोपों का खंडन करते हुए सीतारमण ने कहा कि यह ‘‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’’ जैसा है।

Last Updated- May 08, 2024 | 12:51 PM IST
मोदी शासन में PSU परेशान नहीं, बल्कि फल-फूल रहे हैं, कांग्रेस के आरोपों पर वित्त मंत्री सीतारमण का पलटवार, PSUs are not in trouble under Modi rule, but are flourishing, Finance Minister Sitharaman counters on Congress's allegations

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार के दौरान सार्वजनिक उपक्रमों (PSU) को नुकसान उठाना पड़ा था। उन्होंने कहा कि पहले उपेक्षित रहे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) जैसे उपक्रमों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत सरकार के दौरान ‘‘पुनरुत्थान’’ हुआ।

कांग्रेस पार्टी तथा उसके नेता राहुल गांधी के सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के परेशानी झेलने के आरोपों का खंडन करते हुए सीतारमण ने कहा कि यह ‘‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’’ जैसा है। मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) फल-फूल रहे हैं, तथा उन्हें बढ़ी हुई परिचालन स्वतंत्रता के साथ-साथ उनमें पेशेवर संस्कृति का संचार हुआ है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नीत UPA सरकार के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को नुकसान उठाना पड़ा। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम जो पहले UPA सरकार के दौरान उपेक्षित थे, मोदी सरकार के दौरान फिर से खड़े हुए।

Also read: वित्त वर्ष 23 में विनिर्माण, निर्माण, खनन में निवेश घटा

सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी ने कहा कि PSU को खत्म किया जा रहा है और वर्तमान सरकार के अधीन वे परेशान हैं, लेकिन वास्तव में यह ‘‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’’ जैसा है क्योंकि तथ्य कुछ और बयां करते हैं।

वित्त मंत्री ने गांधी पर एचएएल पर ‘‘दुर्भावनापूर्ण’’ हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके दावों के विपरीत, एचएएल का बाजार मूल्यांकन चार वर्षों में 1,370 प्रतिशत बढ़ गया है, जो 2020 में 17,398 करोड़ रुपये से बढ़कर सात मई 2024 तक 2.5 लाख करोड़ रुपये था।

एचएएल ने 31 मार्च 2024 को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 29,810 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व दर्ज करने की घोषणा की है। यह उसका अभी तक का सर्वाधिक राजस्व है। उसके पास 94,000 करोड़ रुपये से अधिक का मजबूत ऑर्डर बुक भी है।

Advertisement
First Published - May 8, 2024 | 12:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement