facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय युवाओं में बेरोजगारी सबसे ज्यादा मगर यह अस्थाई, कौशल हासिल करने और नौकरी की तलाश में अधिक समय बिता रहे युवा

Advertisement

ILO की रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में, भारत की कुल बेरोजगार आबादी में बेरोजगार युवाओं की हिस्सेदारी लगभग 83 प्रतिशत थी।

Last Updated- April 28, 2024 | 2:00 PM IST
जुलाई में 1.3 फीसदी घटी बेरोजगारी दर, शहरों के मुकाबले गांवों में हालात बेहतर Unemployment rate decreased by 1.3 percent in July, situation is better in villages than in cities

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की सदस्य आशिमा गोयल ने कहा कि युवा आयु वर्ग में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है, लेकिन यह अस्थाई है। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि भारतीय युवा कौशल हासिल करने और उद्यम शुरू करने में अधिक समय लगाते हैं।

गोयल ने कहा कि मजबूत वृद्धि के साथ देश में रोजगार सृजन में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा, ”अधिक योग्य लोगों में युवा बेरोजगारी अधिक है, लेकिन वे अधिक वेतन भी कमाते हैं।” उन्होंने कहा, ”इसलिए, युवा कौशल हासिल करने और नौकरी की तलाश में अधिक समय बिता रहे हैं।”

गोयल अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की रिपोर्ट पर एक सवाल का जवाब दे रही थीं। इस रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में, भारत की कुल बेरोजगार आबादी में बेरोजगार युवाओं की हिस्सेदारी लगभग 83 प्रतिशत थी। उन्होंने कहा, ”युवा आयु वर्ग के लिए बेरोजगारी सबसे अधिक है, लेकिन यह अस्थायी है… इंतजार के दौरान वे अनौपचारिक काम करते हैं या उद्यमिता में जोखिम उठाते हैं, जहां बहुत अच्छा करते हैं।”

Also read: 7.1 से 7.4 प्रतिशत के बीच रहेगी भारत की वृद्धि दर

गोयल ने बताया कि ILO की रिपोर्ट यह भी दर्शाती है कि हाल की अवधि में युवा बेरोजगारी में कमी आई है। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, बीमा, शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण सुविधाओं के माध्यम से युवाओं के लिए अवसरों को बढ़ाया जा सकता है, न कि स्थाई सरकारी नौकरियां देकर, जो सुरक्षा प्रदान करती हैं और साथ ही ठहराव भी।

Advertisement
First Published - April 28, 2024 | 2:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement