facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सामाजिक प्रगति में केंद्रशासित प्रदेश आगे

Advertisement
Last Updated- December 20, 2022 | 11:36 PM IST
Social Progress Index: Puducherry, Lakshadweep and Goa perform best

सामाजिक प्रगति सूचकांक (एसपीआई) के पहले संस्करण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 राज्यों में शीर्ष पर 4 केंद्रशासित प्रदेश हैं। इसमें पुदुच्चेरी पहले स्थान पर है, जबकि उसके बाद लक्षद्वीप, गोवा, सिक्किम और मिजोरम का स्थान है। वहीं 10 राज्यों में शामिल अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ और जम्मू कश्मीर भी हैं। मंगलवार को जारी सूचकांक राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और जिलों के लिए तैयार किया गया है। इसे प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) की पहल पर इंस्टीट्यूट फॉर कंपटेटिवनेस ऐंड सोशल प्रोग्रेस इंपरेटिव ने तैयार किया है।

इस सूचकांक को तैयार करने में सामाजिक प्रगति के 3 अहम क्षेत्रों- मानव की बुनियादी जरूरतों (जैसे पोषण और बुनियादी स्वास्थ्य देखभाल, जल और स्वच्छता, व्यक्तिगत सुरक्षा व आश्रय), बेहतरी के मूल सिद्धांत (बुनियादी ज्ञान तक पहुंच, सूचना और संचार तक पहुंच, स्वास्थ्य एवं बेहतरी और पर्यावरण की गुणवत्ता) और अवसर (व्यक्तिगत अधिकार, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और चयन, समावेशन और उच्च शिक्षा तक पहुंच) का इस्तेमाल किया गया है। यानी 3 अहम क्षेत्रों को 12 उपक्षेत्रों में विभाजित करके आकलन किया गया है और उसके मुताबिक सूची तैयार की गई है।

पुदुच्चेरी का देश में सबसे ज्यादा 65.99 एसपीआई अंक है। उसमें व्यक्तिगत स्वतंत्रता और पसंद, आवास, जल एवं स्वच्छता की स्थिति बेहतर रहने की अहम भूमिका है। उसके बाद लक्षद्वीप और गोवा का स्थान है, जिन्हें क्रमशः 65.89 और 65.53 अंक मिले हैं। प्रमुख राज्यों में, तमिलनाडु और केरल शीर्ष 10 में शामिल हैं। दूसरी ओर असम, बिहार और झारखंड तालिका में सबसे नीचे हैं। जबकि जिलों में, आइजोल 72.9 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर है। एसपीआई अंक के आधार पर, राज्यों और जिलों को सामाजिक प्रगति के छह स्तरों के तहत स्थान दिया गया है।

Advertisement
First Published - December 20, 2022 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement