facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऋण भुगतान टालने के प्रस्ताव पर जल्द मुहर: वर्ल्ड बैंक CFO

Advertisement

विश्व बैंक की CFO अंशुला कांत ने शुक्रवार को कहा कि अगर किसी देश में प्राकृतिक आपदा आती है तो वह ऋण का भुगतान कुछ वर्षों के लिए टाल सकता है

Last Updated- August 25, 2023 | 11:20 PM IST
Debt pause clause to be soon taken to the world bank board for approval

विश्व बैंक का निदेशक मंडल ऋण भुगतान स्थगित करने से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी देने पर जल्द ही विचार करने वाला है। इस प्रावधान के मंजूर होने के बाद प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहे देशों को कुछ वर्षों के लिए ऋण भुगतान से रियायत मिल जाएगी।

विश्व बैंक की मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) अंशुला कांत ने शुक्रवार को कहा कि अगर किसी देश में प्राकृतिक आपदा आती है तो वह ऋण का भुगतान कुछ वर्षों के लिए टाल सकता है।

‘ऐक्शंस फॉर ग्लोबल इकनॉमिक रिकवरी’ कार्यक्रम पर सीआईआई बी 20 सत्र में विश्व बैंक की अधिकारी ने कहा कि जिन देशों में प्राकृतिक आपदाएं या किसी तरह का संकट आता है उन्हें वित्तीय रूप से मजबूत बने बनाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि ऐसे देशों को ऋण भुगतान से कुछ वर्षों के लिए राहत देने से उन्हें हालात संभालने में मदद मिलेगी। अंशुला ने कहा कि ऋण स्थगित करने के प्रावधान के तहत विश्व बैंक ने प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए विशेष उपाय किए हैं इनमें एक आपदा बीमा योजना भी है जो प्राकृतिक विपत्ति झेलने वाले देशों को वित्तीय मदद देती  है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा एक त्वरित प्रतिक्रिया विकल्प भी ऐसे सभी देशों के लिए उपलब्ध है।अंशुला ने कहा कि इस विकल्प के तहत हुए अपनी मौजूद क्षमताएं दोबारा खड़ी कर सकते हैं और संकट से निपटने के लिए तत्काल रकम पा सकते हैं।

इस कार्यक्रम में आर्थिक वृद्धि संस्थान के अध्यक्ष एन के सिंह ने कहा कि विश्व को भविष्य में आर्थिक उठापटक से बचने के लिए और वित्तीय सुरक्षा रणनीति तैयार करने के लिए लगभग 400 अरब डॉलर की आवश्यकता होगी।

Advertisement
First Published - August 25, 2023 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement