facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

World Bank की डूइंग बिजनेस इंडेक्स लेगी ‘बिजनेस रेडी’ रिपोर्ट की जगह, सरकार कर रही रैंकिंग बढ़ाने पर काम

Advertisement

विश्व बैंक ने पिछली रिपोर्टों में आंकड़ों में बदलाव के संबंध में कई अनियमितताओं के बाद 2020 में अपनी ‘डूइंग बिजनेस रिपोर्ट’ के प्रकाशन को रोकने का फैसला किया था।

Last Updated- May 05, 2024 | 2:57 PM IST
World Bank's suggestion to India to reconsider joining RCEP is flawed: GTRI World Bank का भारत को RCEP में शामिल होने पर पुनर्विचार करने का सुझाव त्रुटिपूर्ण: GTRI

Business Ready report: विश्व बैंक अपनी पहली बिजनेस रेडी (कारोबार के लिए तैयार) रिपोर्ट इसी साल सितंबर में जारी करने की योजना बना रहा है। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि वाणिज्य मंत्रालय ने भारत की रैंकिंग बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय कारोबार (global trade) विषय पर काम शुरू कर दिया है। बिजनेस रेडी (बी-रेडी/B-READY) विश्व बैंक की नई प्रमुख रिपोर्ट है जो दुनियाभर की ज्यादातर अर्थव्यवस्थाओं में कारोबारी माहौल और निवेश माहौल का मापन करती है।

Doing Business Index की जगह लेगी बी-रेडी रिपोर्ट

रिपोर्ट कंपनियों पर निर्देशित नियामकीय ढांचे और सार्वजनिक सेवाओं को मापने का काम करती है। पहली बी-रेडी रिपोर्ट 25 सितंबर, 2024 को जारी की जाएगी। बिजनेस रेडी रिपोर्ट विश्व बैंक समूह के पूर्व के ‘डूइंग बिजनेस इंडेक्स’ की जगह लेगी।

क्यों रोकी गई डूइंग बिजनेस रिपोर्ट

विश्व बैंक ने पिछली रिपोर्टों में आंकड़ों में बदलाव के संबंध में कई अनियमितताओं के बाद 2020 में अपनी ‘डूइंग बिजनेस रिपोर्ट’ के प्रकाशन को रोकने का फैसला किया था। नई रिपोर्ट में 10 विषयों को केंद्र में रखा गया है जो किसी फर्म की गतिविधियों को शुरू करने, संचालित करने, बंद करने या पुनर्गठित (reorganition) करने के दौरान उसके लाइफसाइकल को कवर करते हैं।

अब किन विषयों पर होगा फोकस

ये विषय- कारोबार प्रवेश, कारोबार स्थान, उपयोगिता सेवाएं, श्रम, वित्तीय सेवाएं, अंतरराष्ट्रीय व्यापार, कराधान, विवाद समाधान, बाजार प्रतिस्पर्धा और कारोबार के दिवालिया होने से संबंधित हैं।

अगले तीन साल में यह परियोजना सालाना दुनियाभर में लगभग 180 अर्थव्यवस्थाओं को इसके तहत लाने के लिए आगे बढ़ेगी। यह परियोजना 2023-24 में 54 अर्थव्यवस्थाओं से शुरू होकर 2024-25 में 120 अर्थव्यवस्थाओं तक और 2025-26 में 180 अर्थव्यवस्थाओं तक पहुंच जाएगी।

Advertisement
First Published - May 5, 2024 | 2:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement