facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

‘World Food India’ का आयोजन तीन नवंबर से, सरकार को 75,000 करोड़ रुपये का निवेश मिलने की उम्मीद

‘वर्ल्ड फूड इंडिया’ के दूसरे संस्करण का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी में तीन से पांच नवंबर तक किया जा रहा है।

Last Updated- October 18, 2023 | 3:44 PM IST
money

सरकार को ‘वर्ल्ड फूड इंडिया’ के दूसरे संस्करण में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश मिलने की उम्मीद है। ‘वर्ल्ड फूड इंडिया’ के दूसरे संस्करण का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी में तीन से पांच नवंबर तक किया जा रहा है।

इसके पहले संस्करण का आयोजन 2017 में हुआ था। लेकिन उसके बाद के वर्षों में कोविड-19 महामारी की वजह से इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो सका था। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने बुधवार को बताया, ‘‘हमने प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) से यहां प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले वर्ल्ड फूड इंडिया (डब्ल्यूएफआई)-2023 का उद्घाटन करने का अनुरोध किया है। समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूद रहेंगी।’’

उन्होंने कहा कि देश के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश की काफी संभावनाएं हैं। ‘‘कुछ कंपनियां पहले ही सांकेतिक रूप से निवेश प्रतिबद्धता जता चुकी हैं जिसकी घोषणा वर्ल्ड फूड इंडिया-2023 के दौरान की जाएगी। मंत्री ने कहा, ‘‘रणनीतिक कारणों से चीन को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है।’’

यह भी पढ़ें : Rabi Crops MSP: रबी फसलों का MSP बढ़ा, गेहूं-मसूर के MSP में सबसे ज्यादा इजाफा

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में 16 देश, 23 राज्य सरकारें, 11 केंद्रीय मंत्रालय और केंद्रीय निकाय भाग लेंगे। इसमें 950 प्रदर्शकों और 75,000 आगंतुकों के आने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि वर्ल्ड फूड इंडिया-2023 के लिए नीदरलैंड भागीदार देश होगा, जबकि जापान और वियतनाम केंद्रित देश होंगे। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में अतिरिक्त सचिव मिन्हाज आलम ने अपनी प्रस्तुति में कहा कि विभिन्न कंपनियों से पहले ही करीब 642 करोड़ रुपये के सांकेतिक निवेश की प्रतिबद्धता मिल चुकी है। इसके अलावा कुछ विदेशी कंपनियों ने भी मौखिक रूप से निवेश का भरोसा दिलाया है।

आलम ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम इस बार 75,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की उम्मीद कर रहे हैं।’’ वर्ल्ड फूड इंडिया के पहले संस्करण में मिली निवेश प्रतिबद्धताओं पर उन्होंने कहा, ‘‘हमें 75,000 करोड़ रुपये की निवेश प्रतिबद्धताएं मिली थीं। इसमें से 23,000 करोड़ रुपये का निवेश आ चुका है।’’

First Published - October 18, 2023 | 3:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट