अर्थव्यवस्था

WPI Inflation: 8 साल के निचले स्तर पर पहुंची थोक महंगाई दर, जून में घटकर -4.12 फीसदी पर आई

जून में खाद्य उत्पादों की मुद्रास्फीति दर में 1.24 प्रतिशत की गिरावट रही जबकि मई में इसमें 1.59 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि हुई थी।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 14, 2023 | 1:54 PM IST

WPI Inflation: खाद्य, ईंधन एवं विनिर्मित उत्पादों की कीमतें कम होने से जून में थोक मुद्रास्फीति की दर में 4.12 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी करते हुए यह जानकारी दी।

इसके पहले मई में थोक मुद्रास्फीति दर में 3.48 फीसदी की गिरावट आई थी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में खाद्य उत्पादों की मुद्रास्फीति दर में 1.24 प्रतिशत की गिरावट रही जबकि मई में इसमें 1.59 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि हुई थी।

ये भी पढ़ें : Tomato Price: जून में बढ़ी खुदरा महंगाई के लिए टमाटर नहीं जिम्मेदार

ईंधन एवं बिजली खंड की मुद्रास्फीति जून में 12.63 फीसदी घट गई जबकि मई में इसमें 9.17 प्रतिशत की कमी आई थी।

समीक्षाधीन अवधि में विनिर्मित उत्पादों की थोक मुद्रास्फीति में 2.71 फीसदी की गिरावट आई जबकि मई में यह 2.97 फीसदी घटी थी। मंत्रालय ने विज्ञप्ति में कहा कि जून के महीने में थोक मुद्रास्फीति की दर में गिरावट आने का मुख्य कारण खनिज तेल, खाद्य उत्पादों, मूल धातुओं, कच्चे तेल एवं प्राकृतिक गैस और कपड़ों की कीमतों में आई कमी है।

ये भी पढ़ें : Online Gaming: 28 फीसदी GST से आएंगे 20,000 करोड़ रुपये, राजस्व सचिन ने बताया कैसे

First Published : July 14, 2023 | 1:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)