facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भाजपा के साथ अब गठबंधन नहीं : AIADMK

Advertisement

AIADMK की स्थापना एमजी रामचंद्रन (एमजीआर) ने साल 1972 में की थी और अन्नादुरई को सम्मान देते हुए पार्टी में अन्ना नाम जोड़ा गया था।

Last Updated- September 19, 2023 | 12:02 AM IST
No more alliance with BJP: AIADMK

अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) ने तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ सोमवार को अपना नाता तोड़ लिया। दिवंगत द्रविड़ नेता सीएन अन्नादुरई पर प्रदेश भाजपा प्रमुख अन्नामलाई द्वारा आलोचनात्मक टिप्पणी करने पर खफा पार्टी ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ लिया। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि गठबंधन पर फैसला अब चुनाव के दौरान होने की संभावना है।

हाल ही में अन्नामलाई ने दावा किया था कि अन्नदुरई ने साल 1956 में मदुरै में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हिंदु धर्म का अपमान किया था। इसके बाद अन्नादुरई की काफी आलोचना हुई और माफी मांगने के बाद ही वह दोबारा यात्रा कर सके। हालांकि, अन्नामलाई ने प्रदेश की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता के खिलाफ भी टिप्पणी की थी मगर यह पहली बार है कि पार्टी ने इसका सख्त फैसला लिया है।

दिलचस्प है कि AIADMK की स्थापना एमजी रामचंद्रन (एमजीआर) ने साल 1972 में की थी और अन्नादुरई को सम्मान देते हुए पार्टी में अन्ना नाम जोड़ा गया था।

AIADMK के नेता डी जयकुमार ने कहा, ‘जहां तक गठबंधन की बात नहीं भाजपा अब अन्नाद्रमुक के साथ नहीं है। इसका निर्णय चुनाव के दौरान ही होगा। अन्नामलाई भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के लायक नहीं है। वह सिर्फ खुद को चमकाने के लिए दिवंगत नेताओं के बारे में बुरा कहते हैं।’ अन्नादुरई पर अन्नामलाई की टिप्पणी ‘सनातन धर्म’ विवाद के बीच आई है, जिसे भाजपा एक राष्ट्रव्यापी मुद्दा बना रही है।

जयकुमार ने कहा, ‘अन्नामलाई अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन की इच्छा नहीं रखते हैं, हालांकि भाजपा कार्यकर्ता ऐसा चाहते हैं। क्या हमें अपने नेताओं की आलोचना बर्दाश्त करनी चाहिए। भाजपा यहां कदम नहीं रख सकती। आपको अपना वोट बैंक पता है। आप हमारी वजह से जाने जाते हैं।’

Advertisement
First Published - September 18, 2023 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement