facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मामूली असर, देश के अधिकांश हिस्सों में कामकाज सामान्य रहा

Advertisement

कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने कहा, ‘दिल्ली के सभी 700 बाजार और 56 औद्योगिक क्षेत्रों में कामकाज सामान्य रहा।’

Last Updated- July 09, 2025 | 11:18 PM IST
Bank Strike Today Check Update
प्रतीकात्मक तस्वीर

केंद्र सरकार की श्रम नीतियों के खिलाफ 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाई गई राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मामूली असर देखने को मिला। देश के अधिकांश हिस्सों में कामकाज सामान्य रूप से चला, लेकिन पश्चिम बंगाल से हिंसा की कुछ छिटपुट घटनाएं सामने आईं। हालांकि, ट्रेड यूनियनों ने दावा किया कि हड़ताल सफल रही और बड़ी संख्या में श्रमिक इसमें शामिल हुए। यूनियन नेताओं के अनुसार हड़ताल के कारण डाक, बैंकिंग, बीमा और खनन क्षेत्र प्रभावित हुए। आंदोलन कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा।

हड़ताल में शामिल 10 ट्रेड यूनियनों के एक संगठन ने अपने बयान में कहा कि पुदुच्चेरी, असम, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, पंजाब, केरल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, गोवा, मेघालय और मणिपुर जैसे देश के कई राज्यों में बंद जैसी स्थिति रही। वहीं राजस्थान, हरियाणा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में भी आंशिक बंद की खबरें सामने आईं।

Also Read: भारत पर बढ़ा Temasek का भरोसा, चीन में निवेश घटाया; हल्दीराम, लेंसकार्ट और कई बैंकों में है हिस्सेदारी

बयान के मुताबिक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात में औद्योगिक व क्षेत्रीय हड़तालें हुईं। बयान के मुताबिक, ट्रेड यूनियनों ने चार श्रम संहिताओं को खत्म करने, ठेकाप्रथा, सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण रोकने, न्यूनतम मजदूरी बढ़ाकर 26,000 रुपये प्रति माह करने, साथ ही स्वामीनाथन आयोग के ‘सी2 प्लस 50’ प्रतिशत के फॉर्मूले के आधार पर फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य और किसानों की कर्ज माफी की किसान संगठनों की मांगों के समर्थन में एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया था।

Also Read: Dabur को FY28 तक दो अंकों की ग्रोथ की उम्मीद, 7 पिलर स्ट्रैटेजी पर करेगा फोकस

संगठन ने पिछले वर्ष श्रम मंत्री मनसुख मांडविया को 17 सूत्रीय मांगें सौंपी थीं। मंच ने दावा किया कि सरकार पिछले 10 वर्षों से वार्षिक श्रम सम्मेलन आयोजित नहीं कर रही है। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को बाजार खुले रहे और बंद का व्यावसायिक गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने कहा, ‘दिल्ली के सभी 700 बाजार और 56 औद्योगिक क्षेत्रों में कामकाज सामान्य रहा।’ मंच ने बताया कि दिल्ली में यूनियनों ने औद्योगिक क्षेत्रों में जुलूस निकालने के बाद जंतर-मंतर पर एक जनसभा की, जिसे राष्ट्रीय नेताओं ने संबोधित किया। (साथ में एजेंसियां)

Advertisement
First Published - July 9, 2025 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement