facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एन्युटी प्लान से सुरक्षित हो सकती है आपके रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी, जानिए कैसे

Last Updated- December 11, 2022 | 3:54 PM IST

रिटायरमेंट के बाद नौकरी तो खत्म हो जाती है लेकिन रोजमर्रा की जरुरतों पर ब्रेक नहीं लगता। ऐसे में रिटायर होने के बाद भी आर्थिक तौर मजबूती की जरुरत होती है। इसी कारण पेंशन स्कीम पर भरोसा करते हैं ताकि रिटायर होने के बाद भी मासिक तौर पर आमदनी के रुप में कुछ पैस आते रहें। 
पेंशन प्‍लान के बारे में बात करें तो एक शब्द का जिक्र भी आता है, वो है एन्युटी। एन्युटी भी एक तरह का प्लान है। आइए जानते हैं एन्युटी के बारे में सारी डिटेल-ज 
 

क्या होता है एन्युटी प्लान
 
एन्युटी प्लान एक तरह का इंश्योरेंस है। एन्युटी प्लान के तहत आपको एकमुश्त राशि जमा निवेश करनी होती है। इसके बदले आपको हर महीने, हर तीन महीने में या वार्षिक रूप से भुगतान किया जाता है। एन्‍युटी का इस्‍तेमाल रिटायरमेंट पोर्टफोलियो के हिस्से के तौर किया जाता है।  इसमें जब तक आप जिंदा रहते हैं, तब तक आपको निश्चित आय मिलती है। और आपकी मृत्‍यु के बाद नॉमिनी को राशि को लेने का अधिकारी होता है। 

 
कितने तरह की होती है एन्युटी
 
बता दें कि एन्युटी दो तरह की होती है। पहली होती है इमीडिएट एन्युटी और दूसरी है डेफर्ड एन्युटी। 
 
इमीडिएट एन्युटी में पॉलिसीधारक को शुरुआती निवेश के तुरंत बाद पेमेंट मिलने लगता है और वहीं डेफर्ड एन्युटी में रिटायर्ड व्यक्ति को नियमित रूप से भुगतान नहीं किया जाता है। बल्कि इस राशि को एकत्र किया जाता है। पॉलिसीधारक जरूरत पड़ने पर डेफर्ड एन्युटी को इमीडिएट एन्युटी में बदल सकते हैं।
 
टैक्स में नहीं मिलती है छूट

 
बता दें कि एन्युटी लेने पर पॉलिसीधारकों को कोई टैक्स बेनिफिट नहीं मिलता है। क्योंकि यह आपकी इनकम के साथ जुड़ती है। पॉलिसीधारक जिस टैक्स स्लैब के अंदर आते हैं, उसी के हिसाब से उन्हें टैक्स देना पड़ता है।

 
 
कैसे खरीदें एन्युटी प्लान? 
 
एन्युटी प्लान एक बीमा प्रोडक्ट है। इसे किसी भी बीमा प्रदाता कंपनी से खरीदा जा सकता है।  किसी भी अन्य इंश्योरेंस की तरह ही इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। सारी डिटेल जानने के लिए बीमा कंपनी के द्वारा दी गई सारी जानकारी को ध्यान से पढ़ें।

First Published - September 6, 2022 | 1:06 PM IST

संबंधित पोस्ट