facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अधिक जमा जुटाने के लिए Axis Bank बढ़ाएगा शाखाएं

Advertisement

वित्त वर्ष 2023-24 में 125 नई शाखाएं खोलने के बाद ऐक्सिस बैंक का घरेलू नेटवर्क 5,377 शाखाओं तक पहुंचा; सिटी बैंक के अधिग्रहण से वेतन खातों की संख्या में वृद्धि।

Last Updated- June 14, 2024 | 11:27 PM IST
Rajiv Anand
Rajiv Anand, Executive Director & Head Of Retail, Axis Bank

ऐक्सिस बैंक की योजना अपनी शाखाओं का विस्तार कर जमा में अधिक रकम जुटाना है। ऐक्सिस बैंक के उपप्रबंध निदेशक राजीव आनंद ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में बैंक ने 125 नए शाखाएं खोली थीं और इस वित्त वर्ष में कुल नई शाखाएं 475 हो गई थीं। इससे बैंक के घरेलू वितरण नेटवर्क की शाखाएं बढ़कर 5,377 हो गईं। उन्होंने बताया, ‘हम अपनी शाखाओं का विस्तार कर जमा राशि बढ़ाने पर कार्य कर रहे हैं। सिटी बैंक के अधिग्रहण की वजह से अब हमारे पास वेतन खाते हैं और इससे हमें मदद मिलेगी।’

ऐक्सिस बैंक ने सिटी बैंक के भारत के बैंकिंग बिजनेस के ग्राहकों का अधिग्रहण 1 मार्च, 2023 को पूरा किया। आनंद ने बताया कि सिटी बैंक के ग्राहक कारोबार के अधिग्रहण से वेतन खातों की संख्या बढ़ी और जमा राशि बढ़ाने में मदद मिली है।

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति की समीक्षा में 7 जून को बैंकों से अनुरोध किया था कि वे उधार और जमा वृद्धि दर में जारी असमानता को दूर करने के लिए अपनी कारोबारी योजना पर नए सिरे से कार्य करें। यह अंतर नकदी, पुनर्मूल्य निर्धारण और रोल ओवर जोखिम के प्रबंधन के लिए चुनौतियां पैदा करता है।

दास ने बयान में कहा था, ‘उधारी और जमा वृद्धि दर में जारी अंतर पर बैंकों के बोर्डों को पुनर्विचार कर अपनी कारोबारी योजना के लिए नए सिर से रणनीति बनानी चाहिए। परिसंपत्तियों और देनदारियों के बीच विवेकपूर्ण संतुलन बनाया जाए।’

आरबीआई के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार बैंकों की जमा वृद्धि सालाना आधार पर 12.2 फीसदी थी जबकि ऋण वृद्धि 16.1 फीसदी थी। इस आंकड़े में एचडीएफसी के एचडीएफसी बैंक में के विलय के प्रभाव को शामिल नहीं किया गया है।

Advertisement
First Published - June 14, 2024 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement