facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bajaj Finance Q1 Results: NBFC ने उम्मीद से बेहतर दर्ज किया मुनाफा, कमाए 344 करोड़ रुपये

Advertisement

Bajaj Finance को उम्मीद है कि लंबी अवधि में उसका gross NPA 1.2%-1.4% रहेगा, लेकिन उसने कोई टाइमलाइन नहीं बताई है

Last Updated- July 26, 2023 | 4:22 PM IST
RBI declines Bajaj Fin request to operate in Philippines

भारतीय गैर-बैंक कर्जदाता बजाज फाइनैंस (Bajaj Finance) ने वित्त वर्ष 2-24 की पहली तिमाही यानी जून,2023 तिमाही में उम्मीद से कहीं बेहतर परफॉर्मेंस किया है। कंपनी ने बुधवार को फाइलिंग में बताया कि मुनाफे की मुख्य वजह लोन में इजाफा और ग्राहकों की मजबूत तेजी है।

रॉयटर्स के हवाले से Refinitiv डेटा के अनुसार, पहली तिमाही में कंपनी का टैक्स के बाद समेकित लाभ (PAT) 32% से थोड़ा ज्यादा बढ़कर 343.7 करोड़ रुपये हो गया, जो विश्लेषकों के औसत अनुमान 332.4 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

बजाज फाइनैंस ने पहले ही बताया था कि इस तिमाही में उसकी नई लोन बुकिंग में सालाना आधार पर (YoY) 34% की वृद्धि हुई है, जबकि इसकी जमा बुक (deposits book ) में 46% की वृद्धि हुई है, दोनों पिछली तिमाही के मुकाबले ज्यादा बढ़ गए हैं। बजाज फाइनैंस ने 38.4 लाख नए ग्राहक जोड़े, जो किसी भी तिमाही में सबसे ज्यादा है।

बढ़ गई इनकम

शुद्ध ब्याज आय (NII) 26% बढ़कर 839.8 करोड़ रुपये हो गया, जबकि ब्याज आय (interest income ) लगभग 37% बढ़ गई।

कंपनी ने एक इन्वेस्टपर प्रेजेंटेशन में कहा, ‘हमें उम्मीद है कि वित्तीय वर्ष 2024 तक NII में क्रमिक नरमी (gradual moderation ) जारी रहेगी।’

इसकी एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ, कुल लोन के प्रतिशत के रूप में सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) मार्च के अंत में 0.94% से बढ़कर जून के अंत में 0.87% हो गई।

बजाज फाइनैंस का बढ़ा NPA, फायदे की उम्मीद

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बजाज फाइनैंस को उम्मीद है कि लंबी अवधि में उसका सकल एनपीए (gross NPA ) 1.2%-1.4% रहेगा, लेकिन उसने कोई टाइमलाइन नहीं बताई है।

उधारदाताओं के लिए अप्रैल-जून ऐतिहासिक रूप से धीमी अवधि होने के बावजूद, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों यानी NBFC को पिछली तिमाही में मजबूत रफ्तार से इस बार लाभ होने की उम्मीद है।

पिछले हफ्ते एलएंडटी फाइनेंशियल होल्डिंग्स (L&T Financial Holdings ) ने कहा था कि उसका जून-तिमाही का मुनाफा दोगुना हो गया है। श्रीराम फाइनैंस (Shriram Finance ) और एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज (SBI Cards and Payment Services ) इस सप्ताह के अंत में रिपोर्ट देंगे।

AUM भी हुई 499 अरब रुपये

बजाज फाइनेंस की प्रबंधन के तहत संपत्ति (assets under management- AUM) क्रमिक रूप से 9% बढ़कर 499 अरब रुपये हो गई।

आज इसके शेयर 2.2% नीचे थे। मार्च के अंत में 52-सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद से उनमें लगभग 39% की वृद्धि हुई है, जबकि निफ्टी फाइनैंशियल इंडेक्स उसी चार महीने की अवधि में 7% बढ़ गया है।

Advertisement
First Published - July 26, 2023 | 4:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement