facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bank deposit growth: बैंक जमा में वृद्धि को ऋण की रफ्तार से तालमेल में हो सकती है कठिनाई

Advertisement

एसऐंडपी का अनुमान, 2025 में ऋण वृद्धि के मुकाबले बैंक जमा वृद्धि की रफ्तार धीमी रहेगी, बैंकों की फंडिंग प्रोफाइल बनी रहेगी मजबूत

Last Updated- November 14, 2024 | 11:35 PM IST
बैंक जमा की तुलना में ऋण वृद्धि अधिक होने से नकदी की चुनौतियां संभवः रिपोर्ट Cash challenges possible due to credit growth being higher than bank deposits: Report

भारत में बैंक जमा में वृद्धि को 2025 में तेज ऋण वृद्धि से तालमेल बनाए रखने में कठिनाई हो सकती है। इससे जिससे ऋण-जमा अनुपात कमजोर होने का जोखिम बढ़ सकता है। एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग्स के मुताबिक इसके बावजूद बैंकों की कुल मिलाकर फंडिंग प्रोफाइल मजबूत बनी रहेगी।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक बैंकों द्वारा जमा आकर्षित करने की रफ्तार में वृद्धि 1 नवंबर 2024 को सालाना आधार पर 11.82 प्रतिशत हो गई है, जो एक साल पहले 13.5 प्रतिशत थी। वहीं ऋण वृद्धि 11.9 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले 20.4 प्रतिशत थी। इन आंकड़ों में एचडीएफसी का एचडीएफसी बैंक में विलय के आंकड़े शामिल हैं।

रेटिंग एजेंसी ने 2025 के अपने परिदृश्य में कहा है कि जमा के लिए प्रतिस्पर्धा और ज्यादा ब्याज वाले सावधि जमा के कारण ब्याज से शुद्ध मुनाफा घटकर वित्त वर्ष 2025 में 3 प्रतिशत रह सकता है, जो वित्त वर्ष 2024 में 3.2 प्रतिशत था।

एजेंसी को उम्मीद है कि ऋण वृद्धि की दर, भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की नॉमिनल वृद्धि दर की तुलना में थोड़ा अधिक रहेगी, जिसमें खुदरा ऋण की वृद्धि सबसे तेज रहने की संभावना है।

Advertisement
First Published - November 14, 2024 | 11:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement