facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Banking System: भारतीय बैंकों में नकदी की कमी रिकॉर्ड स्तर पर, RBI से उम्मीद

Advertisement

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों के मुताबिक, 23 जनवरी तक कमी बढ़कर 3.34 ट्रिलियन रुपये (40.18 अरब डॉलर) हो गई, जो महीने की शुरुआत की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक है।

Last Updated- January 24, 2024 | 4:18 PM IST
Indian Banks- भारतीय बैंक

भारत के बैंक नकदी की भारी कमी से जूझ रहे हैं, जो अब रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इसका कारण टैक्स भुगतान के लिए पैसा बाहर जाना और कम सरकारी खर्च होना है। व्यापारियों को उम्मीद है कि केंद्रीय बैंक इस कमी को दूर करने के लिए ज्यादा नकदी डालेगा।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों के मुताबिक, 23 जनवरी तक कमी बढ़कर 3.34 ट्रिलियन रुपये (40.18 अरब डॉलर) हो गई, जो महीने की शुरुआत की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक है।

ICICI सिक्योरिटीज प्राइमरी डीलरशिप के रिसर्च हेड ए प्रसन्ना ने बताया, “घाटे में बढ़ोतरी टैक्स कलेक्शन ज्यादा करने और हाल के महीनों में देखी गई सरकारी खर्च में कमी के कारण है।”

Also Read: Canara Bank Q3 Results: दिसंबर तिमाही का मुनाफा 29% उछला, आमदनी बढ़कर 32,334 करोड़ रुपये हुई

RBI से आस लगाए बैठे बैंक

भारतीय बैंक RBI से नकदी की कमी में सुधार करने का अनुरोध कर रहे हैं। क्योंकि ओवरनाइट कैश रेट पॉलिसी रेट से ज्यादा हैं। बुधवार तक, कॉल दर 6.85% थी, और TREPS दर 6.78% थी, दोनों ही 6.50% की रेपो दर से अधिक थी।

अब तक, केंद्रीय बैंक ने बैंकिंग सिस्टम में नकदी डालने के लिए शॉर्ट-टर्म रेपो ऑक्शन का उपयोग किया है, लेकिन लंबी अवधि के लिए पैसा डालने से परहेज किया है।

स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में भारत के वित्तीय बाजार हेड पारुल मित्तल सिन्हा ने कहा, “हमें लगता है कि RBI शॉर्ट टर्म में नकदी की कमी को बनाए रखेगा, लेकिन भविष्य में कमी धीरे-धीरे कम हो जाएगी।”

Also Read: HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड 2 करोड़ पार, संख्या के मामले में तोड़ दिया सबका रिकॉर्ड

सिन्हा ने कहा, “हमारा मानना है कि नकदी कमी की स्थिति को और ज्यादा न्यूट्रल बनाना एक संकेत के रूप में देखा जाएगा कि ब्याज दरें कम हो सकती हैं।” इस महीने की शुरुआत में, RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि मुद्रास्फीति ऊंची बनी रहने तक मौद्रिक नीति में बदलाव पर चर्चा करना जल्दबाजी होगी।

जल्द शॉर्ट-टर्म रेपो नीलामी की घोषणा की उम्मीद

व्यापारियों को जल्द ही एक और शॉर्ट-टर्म रेपो नीलामी की घोषणा की उम्मीद है क्योंकि मौजूदा रेपो के 3 ट्रिलियन रुपये गुरुवार को मैच्योर होने वाले हैं।

IDFC फर्स्ट बैंक की अर्थशास्त्री गौरा सेन गुप्ता ने बताया, “RBI नकदी की मांग को पूरा करने के लिए VRR जारी रखेगा। हमें उम्मीद है कि मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत तक ओवरनाइट दरें रेपो दर के बराबर हो जाएंगी, क्योंकि सरकारी खर्च आम तौर पर वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले बढ़ जाता है।” (रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - January 24, 2024 | 4:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement