facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Bank Fraud : यूनिटेक, पूर्व निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी का नया मामला दर्ज

Advertisement

CBI केनरा बैंक में कथित धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में भी यूनिटेक के इन आरोपी संस्थापकों के खिलाफ जांच कर रही है।

Last Updated- January 06, 2023 | 7:53 PM IST
IDBI Bank

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने IDBI बैंक में 395 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के सिलसिले में यूनिटेक लिमिटेड और इसके पूर्व निदेशकों के खिलाफ नया मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि बैंक से धोखाधड़ी की शिकायत मिलने के करीब छह महीने बाद CBI ने यूनिटेक, इसके पूर्व प्रवर्तकों और निदेशक रमेश चंद्रा, अजय चंद्रा एवं संजय चंद्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।

CBI केनरा बैंक में कथित धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में भी यूनिटेक के इन आरोपी संस्थापकों के खिलाफ जांच कर रही है। रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक 2012 में IDBI बैंक से कथित रूप से 400 करोड़ रुपये के ‘वेंडर बिल डिस्काउंटिंग (VBD)’ सुविधा का फायदा उठा रही थी, जो एक प्रकार का ऋण होता है।

FIR में दर्ज शिकायत के मुताबिक, कंपनी ने VBD बिल के भुगतान में देर की थी। बैंक ने CBI से इस मामले में समुचित मामला दर्ज कर जांच करने का अनुरोध किया था।

Advertisement
First Published - January 6, 2023 | 7:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement