facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bank of Baroda Q4 Results: दोगुना से ज्यादा हुआ मुनाफा, बैंक ने कमाए 4,775 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- May 16, 2023 | 3:26 PM IST
bob, Bank of Baroda

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) का शुद्ध लाभ (net profit) बीते वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 4,775.33 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से ब्याज आय बढ़ने और फंसे कर्ज के लिये प्रावधान कम होने से बैंक ने अधिक मुनाफा कमाया है। बैंक ने मंगलवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

इससे पूर्व वित्त वर्ष 2021-22 की इसी तिमाही में बैंक का एकल आधार पर (standalone basis) शुद्ध लाभ 1,778.77 करोड़ रुपये था।

BOB की ब्याज आय 2022-23 की चौथी तिमाही में बढ़कर 25,857 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 18,174 करोड़ रुपये थी। फंसे कर्ज के एवज में प्रावधान मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही में करीब आधा होकर 1,420 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3,736 करोड़ रुपये था।

Also read: फिर से हो सकता है सरकारी बैंकों का निजीकरण, बड़ा फैसला लेने की तैयारी में सरकार

पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में बैंक का शुद्ध लाभ करीब दोगुना होकर 14,109 करोड़ रुपये रहा जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 7,272 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - May 16, 2023 | 3:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement