facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bank of India Q1 Results 2025: बैंक ऑफ इंडिया का 10 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट, 6 लाख करोड़ रुपये हुआ एडवांस

Advertisement

Q1FY25 में BoI का सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (GNPA) का अनुपात 4.62% रहा, जो पिछली तिमाही से 36 bps (0.36%) कम था।

Last Updated- August 03, 2024 | 4:05 PM IST
Bank of India’s Q1 net profit rises 10% to Rs 1,703 crore, NII up 6% Bank of India Q1 Results 2025: बैंक ऑफ इंडिया का 10 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट, एडवांस बढ़कर 6 लाख करोड़ रुपये हुआ

BoI Q1 Results 2025: सरकार के स्वामित्व वाले बैंक ऑफ इंडिया (BoI) ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही (Q1FY25) के लिए शुद्ध मुनाफे (net profit) में सालाना आधार पर (YoY) 10% की वृद्धि दर्ज की। ऐसा कम टैक्स अदायगी के कारण हुआ। जून 2024 को समाप्त तिमाही के लिए BoI का शुद्ध मुनाफा 1,703 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि (Q1FY24) में 1,551 करोड़ रुपये था।

नेट इंट्रेस्ट इनकम, NIM में इजाफा

बैंक ऑफ इंडिया की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) YoY 6% बढ़कर 6,275 करोड़ रुपये हो गई, जो Q1FY24 में 5,915 करोड़ रुपये थी। हालांकि, बैंक की नॉन-इंटरेस्ट इनकम YoY 12% घटकर 1,302 करोड़ रुपये रह गई। बैंक की NII में इसलिए इजाफा देखने को मिला है क्योंकि इसकी एडवांस रकम में काफी मजबूती आई है।

जून तिमाही में बैंक का नेट इंट्रेस्ट मार्जिन (NIM) 3.07% रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही से 14 बेसिस पॉइंट (bps) यानी ऊपर था। Q1FY24 में बैंक का NIM 3.03% था।

कर्जदाता यानी बैंक के प्रोविजंस YoY आधार पर 57% बढ़े और Q1FY25 में तिमाही दर तिमाही (QoQ) 29% घटकर 1,293 करोड़ रुपये हो गए।

तिमाही के लिए ग्रॉस स्लिपेज Q1FY25 में 2,973 करोड़ रुपये था, जिसमें से 1,056 करोड़ रुपये MSME सेक्टर से, 588 करोड़ रुपये रिटेल पोर्टफोलियो से, और 737 करोड़ रुपये एग्रीकल्चर पोर्टफोलियो से था। तिमाही के लिए कॉरपोरेट स्लिपेज 564 करोड़ रुपये था।

Q1FY25 में ग्रॉस स्लिपेज Q4FY24 और Q1FY24 से कम था। बैंक ने Q4FY24 में 3,309 करोड़ रुपये और Q1FY24 में 4,030 करोड़ रुपये के ग्रॉस स्लिपेज की सूचना दी थी।

एसेट क्वालिटी में सुधार

बैंक ऑफ इंडिया की एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ। Q1FY25 में BoI का सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (GNPAs) का अनुपात 4.62% रहा, जो पिछली तिमाही से 36 bps (0.36%) कम था। Q1FY25 में नेट NPAs भी 23 bps घटकर 0.99% हो गए। BoI का प्रोविजन कवरेज रेशियो (PCR) Q1FY25 में 92.11% तक सुधरकर आ गया, जो Q4FY24 में 90.59% था।

Bank of India के पास एडवांस YoY 15.82% और तिमाही दर तिमाही 2.50% बढ़कर 6 ट्रिलियन रुपये ( 6 लाख करोड़ रुपये) हो गए। और, जमा (डिपॉजिट) YoY 9.91% और तिमाही दर तिमाही 2.89% बढ़कर Q1FY25 में 6.47 ट्रिलियन रुपये हो गए।

Advertisement
First Published - August 3, 2024 | 4:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement