facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC Bank का टोटल लोन डिसबर्समेंट 2023-24 की चौथी तिमाही तक 25 लाख करोड़ रुपये के पार

Advertisement

HDFC Bank ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि 31 मार्च, 2024 तक बैंक द्वारा दिया गया कुल कर्ज सालाना आधार पर 55.4 प्रतिशत बढ़कर 25.08 लाख करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- April 04, 2024 | 4:19 PM IST
सेंसेक्स की टॉप 10 में से छह कंपनियों का MCap 1.73 लाख करोड़ रुपये घटा, HDFC बैंक और LIC को हुआ सबसे ज्यादा घाटा , Mcap of 6 of top-10 most valued firms declines by Rs 1.73 trn; HDFC lags
Representative Image

निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) का बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही तक आवंटित कर्ज बढ़कर 25 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। एचडीएफएसी बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि 31 मार्च, 2024 तक बैंक द्वारा दिया गया कुल कर्ज सालाना आधार पर 55.4 प्रतिशत बढ़कर 25.08 लाख करोड़ रुपये हो गया।

यह 31 मार्च, 2023 तक 16.14 लाख करोड़ रुपये था। इसमें कहा गया कि 31 मार्च, 2024 को समाप्त अवधि के आंकड़ों में पूर्ववर्ती एचडीएफसी लिमिटेड का परिचालन भी शामिल है, जिसका एक जुलाई, 2023 को एचडीएफसी बैंक के साथ विलय हो गया था और इसलिए पिछले वर्ष की इसी अवधि के आंकड़ों के साथ इसकी तुलना नहीं की जा सकती है।

हालांकि, तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कर्ज वितरण सिर्फ 1.6 प्रतिशत बढ़ा है। 31 दिसंबर, 2023 के अंत तक बैंक द्वारा दिया गया कुल कर्ज 24.69 लाख करोड़ रुपये था। बैंक के आंतरिक व्यापार वर्गीकरण के अनुसार, घरेलू खुदरा कर्ज वितरण सालाना आधार पर लगभग 109 प्रतिशत और 31 दिसंबर, 2023 की तुलना में लगभग 3.7 प्रतिशत बढ़ा है।

बैंक ने बयान में कहा कि उसके वाणिज्यिक और ग्रामीण बैंकिंग कर्ज 31 मार्च, 2023 की तुलना में 24.6 प्रतिशत और 31 दिसंबर, 2023 की तुलना में लगभग 4.2 प्रतिशत बढ़ा है।

बयान के अनुसार, 31 मार्च, 2024 तक बैंक की कुल जमा राशि 23.8 लाख करोड़ रुपये थी, जो सालाना आधार पर 18.83 लाख करोड़ रुपये से लगभग 26.4 प्रतिशत अधिक और 31 दिसंबर, 2023 के 22.10 लाख करोड़ रुपये से लगभग 7.5 प्रतिशत अधिक थी।

बयान के अनुसार, 31 मार्च, 2024 तक चालू खाता बचत खाता (कासा) जमा राशि सालाना आधार पर लगभग 8.7 प्रतिशत वृद्धि के साथ लगभग नौ लाख करोड़ रुपये थी। वहीं, जयपुर स्थित एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (एसएफबी) ने शेयर बाजार को दी एक अलग सूचना में कहा कि मार्च तिमाही तक उसका कर्ज वितरण 25 प्रतिशत बढ़कर 73,999 करोड़ रुपये हो गया है।

Advertisement
First Published - April 4, 2024 | 4:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement