facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

J&K Bank एनपीए में कमी के लिए OTS स्कीम शुरू करेगा: CEO बलदेव प्रकाश

Advertisement

CEO बलदेव प्रकाश ने कहा कि जम्मू-कश्मीर बैंक पहले से ही ऋण वसूली के प्रति मानवीय नजरिया अपना रहा है।

Last Updated- July 25, 2023 | 3:01 PM IST
J&K Bank

जम्मू-कश्मीर बैंक (Jammu – Kashmir Bank)  अपनी गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (NPA) में कमी लाने के मकसद से कर्ज नहीं चुकाने वालों के लिए एक और एकमुश्त निपटान योजना (OTS) शुरू करेगा। बैंक के सीईओ और प्रबंध निदेशक बलदेव प्रकाश ने यह जानकारी दी।

प्रकाश ने पीटीआई-भाषा से कहा कि जम्मू-कश्मीर बैंक पहले से ही ऋण वसूली के प्रति मानवीय नजरिया अपना रहा है। उन्होंने कहा, ”हम ऐसा कानून के दायरे में कर रहे हैं। हमने कर्ज नहीं चुकाने वालों के लिए पहले ही दो ओटीएस योजनाएं दी हैं और इनसे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा मिला।”

ये भी पढ़ें : IDBI Bank Q1 results: नेट प्रॉफिट में 62 प्रतिशत का उछाल, इनकम में भी भारी इजाफा

उन्होंने कहा, ”हम बहुत जल्द एक और ओटीएस शुरू करेंगे जो कम से कम तीन महीने तक लागू रहेगा। लोगों (कर्ज न चुकाने वाले) से मेरी अपील है कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और अपना बकाया चुकाएं।”

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने सोमवार को कहा था कि सार्वजनिक और निजी, दोनों बैंकों को यह निर्देश दिया गया है कि कर्ज वसूली के लिए कठोर कदम नहीं उठाए जाने चाहिए और उन्हें ऐसे मामलों को संवेदनशीलता के साथ संभालना चाहिए।

ये भी पढ़ें : Canara Bank Q1 Results: 75 फीसदी बढ़ा मुनाफा, NPA में आई गिरावट

Advertisement
First Published - July 25, 2023 | 2:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement