facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ट्रेजरी बिल की नीलामी में उम्मीद से कम मांग, डीलरों ने कहा- नकदी में सख्ती बड़ी वजह

Advertisement

बैंकों ने RBI के पास मंगलवार को करीब 1.3 लाख करोड़ रुपये जमा कराए। यह 4 जुलाई को 2.3 लाख करोड़ रुपये था

Last Updated- July 12, 2023 | 11:23 PM IST
Treasury bills

बुधवार को हुई ट्रेजरी बिल (Treasury bills) की नीलामी में उम्मीद से कम मांग रही, जिसका कारण व्यवस्था में नकदी के सख्त हालात हैं। डीलरों ने यह जानकारी दी।

भारतीय रिजर्व बैंक ने 91 दिन, 182 दिन और 364 दिन के ट्रेजरी बिल (T-bills) का कटऑफ प्रतिफल (yield) क्रमश: 6.74 फीसदी, 6.87 फीसदी और 6.88 फीसदी तय किया है।

91 दिन वाले ट्रेजरी बिल का कटऑफ प्रतिफल  2 आधार अंक ज्यादा, वहीं 182 दिन के ट्रेजरी बिल का कटऑफ प्रतिफल पिछले हफ्ते के मुकाबले 4 आधार अंक ज्यादा था। हालांकि 364 दिन के ट्रेजरी बिल का कटऑफ प्रतिफल पिछले हफ्ते के मुकाबले 3 आधार अंक कम था।

प्राइमरी डीलरशिप के एक डीलर ने कहा, पिछले हफ्ते सरकारी खर्च व अन्य वजहों से नकदी की स्थिति बेहतर थी। अब हम देख सकते हैं कि नकदी के चलते ओवरनाइट दरें भी चढ़ गई हैं।

ताजा आंकड़े बताते हैं कि बैंकों ने RBI के पास मंगलवार को करीब 1.3 लाख करोड़ रुपये जमा कराए। यह 4 जुलाई को 2.3 लाख करोड़ रुपये था।

ओवरनाइट वेटेड एवरेज कॉल रेट बुधवार को 6.46 फीसदी था, जो 5 जुलाई को 6.41 फीसदी रहा था।

सरकारी बैंक के एक डीलर ने कहा, मांग-आपूर्ति के मसले के अलावा नकदी की ट्रेजरी बिल के कटऑफ में अहम भूमिका होती है। बाजार 91 दिन वाले बिल के लिए करीब 70-71 फीसदी, 182 दिन के लिए करीब 82 फीसदी और एक साल वाले ट्रेजरी बिल के लिए 85-86 फीसदी की उम्मीद कर रहा था।

Advertisement
First Published - July 12, 2023 | 8:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement