facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q3 Result Preview: बैंकों का नेट मुनाफा बढ़ने के आसार, ज्यादा कर्ज देने का दिख सकता है असर

Advertisement

हालांकि ब्लूमबर्ग के विश्लेषण के मुताबिक सितंबर 2023 में समाप्त वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही की तुलना में शुद्ध मुनाफा 2.4 प्रतिशत कम रह सकता है।

Last Updated- January 08, 2024 | 10:22 PM IST
Irrational Choice: Bank FD is correct! need for such a campaign बैंक एफडी सही है! ऐसे अभियान की जरूरत

बैंकों द्वारा ज्यादा कर्ज दिए जाने व कर्ज की लागत कम होने के कारण दिसंबर 2023 में समाप्त वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 16.7 प्रतिशत बढ़ने की संभावना है।

हालांकि ब्लूमबर्ग के विश्लेषण के मुताबिक सितंबर 2023 में समाप्त वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही की तुलना में शुद्ध मुनाफा 2.4 प्रतिशत कम रह सकता है। सरकारी के साथ निजी बैकों का शुद्ध मुनाफा पिछली तिमाही की तुलना में घट सकता है।

केयर रेटिंग्स के डायरेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि बैंकों को ज्यादा ऋण उठान का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा, ‘इसकी वजह से पिछले साल की तुलना में वृद्धि दर स्थिर है, हालांकि ब्याज से शुद्ध लाभ पर दबाव है। मुनाफे पर दबाव का असर पिछली तिमाही से तुलना करने पर नजर आ रहा है।’

कर्जदाताओं की कमाई का मुख्य स्रोत ब्याज से शुद्ध आमदनी (एनआईआई) वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 11.2 प्रतिशत बढ़ने की संभावना है।

हालांकि पिछली तिमाही की तुलना में वृद्धि महज 2.3 प्रतिशत रह सकती है जिससे जमा की बढ़ती लागत और ब्याज से शुद्ध मार्जिन (एनआईएम) पर दबाव नजर आता है। बैंकरों का कहना है कि कुल जमा में कम लागत वाले धन चालू खाते व बचत खाते (कासा) में जमा में कमी आई है क्योंकि ग्राहकों ने तीसरी तिमाही में अपना धन कासा से सावधि जमा में डाला है।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने कहा, ‘कासा अनुपात और कम हो सकता है क्योंकि बैंकों में ज्यादा दर वाली सावधि जमा जारी है। ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि एनआईएम में कमी आएगी।’

दिसंबर के मध्य तक बैंकिंग व्यवस्था में ऋण की वृद्धि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 20.2 प्रतिशत रही है, जो एक साल पहले के 17.4 प्रतिशत से ज्यादा है।

बैंकों में जमा में भी गति आई है और भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2023 के मध्य तक इसमें 14 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है, जो एक साल पहले के 9.4 प्रतिशत से ज्यादा है।

बैंकरों का कहना है कि जमा में सुधार के बावजूद जमा और ऋण की वृद्धि में अंतर उल्लेखनीय बना हुआ है। बैंकों ने सावधि जमा पर ब्याज बढ़ाया है, जिससे जमा आकर्षित किया जा सके और उसे बनाए रखा जा सके।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक घरेलू सावधि जमा पर भारित औसत दर बढ़कर नवंबर 2023 में 6.79 प्रतिशत हो गई, जो एक साल पहले 5.62 प्रतिशत थी। बकाया ऋण पर भारित औसत उधारी दर नवंबर 2023 में बढ़कर 9.79 प्रतिशत हो गई, जो एक साल पहले 9.42 प्रतिशत थी।

Advertisement
First Published - January 8, 2024 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement