facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Canara Bank Q3 Results: प्रॉफिट 92 फीसदी उछाल के साथ 2,882 करोड़ रुपये रहा, NPA में गिरावट

Advertisement
Last Updated- January 23, 2023 | 2:27 PM IST
Canara Bank

केनरा बैंक (Canara Bank) का लाभ (profit) दिसंबर 2022 में खत्म तिमाही में 92 फीसदी बढ़कर 2,882 करोड़ रुपये रहा है। बैंक के लाभ में वृद्धि फंसे कर्ज में कमी आने और ब्याज से प्राप्त आय बढ़ने से हुई है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक को 1,502 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा (net profit) हुआ था। बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी जानकारी में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 26,218 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 21,312 करोड़ रुपये थी।

इसके अलावा, उसकी ब्याज से प्राप्त आय भी पिछले वर्ष की समान तिमाही की 17,701 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 22,231 करोड़ रुपये हो गई। परिसंपत्ति गुणवत्ता के मामले में भी बैंक का रिकॉर्ड बेहतर हुआ है।

उसकी सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर 5.89 फीसदी रह गईं। 2021-22 की तीसरी तिमाही के अंत में यह 7.80 फीसदी थी। शुद्ध एनपीए भी पिछले वर्ष के 2.86 फीसदी के मुकाबले कम होकर 1.96 फीसदी हो गया। दिसंबर तिमाही में बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 14.80 फीसदी से बढकर 16.72 फीसदी हो गया।

Advertisement
First Published - January 23, 2023 | 1:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement