facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI ने NBFC से कर्ज और ब्याज दरों की जानकारी मांगी, लोन देने के मानकों की करेगा जांच

Advertisement

आरबीआई यह भी जानना चाहता है कि अगर वसूली जा रही ब्याज दरें काफी अधिक हैं तो इसका अर्थ यह है कि उचित प्रक्रिया का उल्लंघन हो रहा है।

Last Updated- September 15, 2024 | 10:26 PM IST
nbfc, RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चुनिंदा गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) से उनके कर्ज के बारे में जानकारी मांगी है। यह जानकारी बकाया कर्ज के प्रकार और उन पर लगने वाले सालाना ब्याज से जुड़ी है। जिन सालाना ब्याज दरों का जिक्र इसमें किया गया है उसमें ये दरें 10 प्रतिशत से कम, 10-20 प्रतिशत, 20-30 प्रतिशत, 30-40 प्रतिशत, 40-50 प्रतिशत और 50 प्रतिशत से अधिक हो सकती हैं। बिज़नेस स्टैंडर्ड ने इस बाबत एनबीएफसी को लिखे गए आरबीआई के पत्र की प्रति देखी है।

वरिष्ठ एनबीएफसी अधिकारियों का कहना है कि आरबीआई यह जानना चाहता है कि योजनागत श्रेणी में इन कंपनियों द्वारा दिया जा रहा कर्ज सही तरीके से दिया जा रहा है या नहीं और कहीं इसके चलते ऋण का बुलबुला नहीं तैयार हो रहा है।

आरबीआई यह भी जानना चाहता है कि अगर वसूली जा रही ब्याज दरें काफी अधिक हैं तो इसका अर्थ यह है कि उचित प्रक्रिया का उल्लंघन हो रहा है। बैंकिंग क्षेत्र के नियामक आरबीआई द्वारा चुनिंदा एनबीएफसी के कर्जों का मांगा जा रहा ब्योरा, उसके कुछ हालिया उपायों के अनुरूप है।

पिछले साल नवंबर में आरबीआई ने नियमन के दायरे में आने वाली इकाइयों को ग्राहकों को दिए जाने वाले ऋण और विभिन्न वर्गों के लिए अनुमोदित सीमा के तहत कुछ नियमों का पालन करने के लिए कहा था। इसके लिए आरबीआई ने 29 फरवरी, 2024 की समय-सीमा तय की थी। जून 2024 की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट में ग्राहकों के ऋण सेगमेंट को लेकर चिंता जताई गई थी।

इस रिपोर्ट में कहा गया था कि 50,000 रुपये से कम कर्ज लेने वालों के बीच कर्ज चूक का स्तर काफी ज्यादा है। इनमें से ज्यादातर कर्ज एनबीएफसी-फिनटेक कंपनियों द्वारा दिए जाते हैं और इन कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले कर्ज की हिस्सेदारी भी सबसे ज्यादा है लेकिन इन कंपनियों के कर्ज न चुकाने की दर भी ज्यादा है और इस लिहाज से इनका स्थान लघु वित्त बैंक के बाद आता है।

इसके अलावा इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि निजी ऋण में कर्ज न चुकाने की दर अपेक्षाकृत रूप से ज्यादा है और यह करीब 8.2 प्रतिशत है। भुगतान चूक को मापने का तरीका यह है कि कर्ज लेने वाले लोगों में से कितने लोग कर्ज लेने के 12 महीने के भीतर 90 दिनों से अधिक समय तक भुगतान नहीं कर पाए हैं और उद्योग के लिए यह सामान्य पैमाना है जिसके आधार पर ऋण को बट्टे खाते में डालने की प्रक्रिया का आकलन किया जाता है।

तीसरा, छोटे ऋण वाले सेगमेंट में आधे से अधिक लोगों के खाते में एक ही वक्त में तीन से अधिक ऋण है और एक-तिहाई से अधिक कर्ज लेने वालों ने पिछले छह महीने में तीन से अधिक ऋण लिए हैं। एनबीएफसी द्वारा दिया जा रहा कर्ज अब आगे कम हो सकता है।

हाल ही में इक्रा रेटिंग्स ने कहा कि बैंकों द्वारा एनबीएफसी को दिया जा रहा कर्ज अब कम हो रहा है। पहले ऐसी उम्मीद की गई थी कि वित्त वर्ष 2015 में बैंकों द्वारा एनबीएफसी को दिए जाने वाले कर्ज में करीब 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी जिससे क्रमिक आधार पर एनबीएफसी के लिए बैंक का ऋण करीब 19-20.5 लाख करोड़ रुपये होगा लेकिन यह पिछले वित्त वर्ष में बैंकों द्वारा एनबीएफसी को दिए गए 22 लाख करोड़ रुपये के ऋण से भी कम है।

पिछले कुछ महीने से ही बैंकों की फंडिंग के लिए नियामक के सख्त नियमों का असर दिखना शुरू हो गया है। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में एनबीएफसी के लिए बैंकों का ऋण 75 अरब रुपये रहा जबकि वित्त वर्ष 2024 की तिमाही के दौरान यह 92 अरब रुपये था।

Advertisement
First Published - September 15, 2024 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement