facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI बॉन्ड के जरिये 20,000 करोड़ रुपये जुटाएगा, जानें कहां होगा इस रकम का इस्तेमाल

Advertisement

इससे पहले एसबीआई (SBI) द्वारा जारी इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड को देसी रेटिंग एजेंसियों ने स्थिर संभावना के साथ एएए क्रेडिट रेटिंग दी थी।

Last Updated- June 21, 2024 | 11:03 PM IST
SBI

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने चालू वित्त वर्ष के दौरान दीर्घावधि बॉन्ड के जरिये 20,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बनाई है। बैंक इस रकम का उपयोग बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और सस्ते मकानों के लिए उधारी देने में करेगा।

एसबीआई (SBI) ने स्टॉक एक्सचेंजों को दी जानकारी में कहा कि आज हुई बैठक में उसके केंद्रीय बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025 के दौरान सार्वजनिक पेशकश अथवा निजी नियोजन के जरिये 20,000 करोड़ रुपये तक के दीर्घावधि बॉन्ड जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

एसबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ये इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड बाजार की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए कई चरणों में जारी किए जाएंगे। बैंक चालू वित्त वर्ष के दौरान सार्वजनिक पेशकश अथवा डॉलर या किसी अन्य प्रमुख विदेशी मुद्रा में सीनियर अनसिक्योर्ड नोट्स के निजी नियोजन के जरिये अंतरराष्ट्रीय बाजार से करीब 3 अरब डॉलर जुटाने की घोषणा पहले ही कर चुका है।

इससे पहले एसबीआई (SBI) द्वारा जारी इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड को देसी रेटिंग एजेंसियों ने स्थिर संभावना के साथ एएए क्रेडिट रेटिंग दी थी।

इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड के जरिये जुटाई गई रकम के लिए सांविधिक तरलता अनुपात (एसएलआर) अथवा नकद आरक्षी अनुपात (सीआरआर) जैसी नियामकीय जरूरतों से छूट दी जाती है। इसके जरिये जुटाई गई पूरी रकम को ऋण कारोबार में लगाया जा सकता है। अगर बैंक उतनी ही रकम जमा के जरिये जुटाता है तो उसे सीआरआर के तौर पर 4.5 फीसदी रकम रिजर्व बैंक के पास रखनी पड़ेगी।

इसके अलावा उसे एसएलआर को बनाए रखने के लिए करीब 18 फसदी रकम प्रतिभूतियों में निवेश करनी पड़ती है। एसबीआई का बुनियादी ढांचा ऋण मार्च 2024 के अंत में एक साल पहले के मुकाबले 5.72 फीसदी बढ़कर 3.94 लाख करोड़ रुपये हो गया।

इसके अलावा बैंक का प्रमुख निवेश बिजली क्षेत्र (2.04 लाख करोड़ रुपये), बंदरगाह एवं सड़क क्षेत्र (1.12 लाख करोड़ रुपये) और दूरसंचार क्षेत्र (30,376 करोड़ रुपये) में हैं।

Advertisement
First Published - June 19, 2024 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement