facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI जल्द ही सिंगापुर और अमेरिका में ‘Yono Global’ एप करेगा पेश

Advertisement

एसबीआई वर्तमान में नौ देशों में ‘योनो ग्लोबल’ सेवाएं प्रदान करता है। इसकी शुरुआत सितंबर 2019 में ब्रिटेन से की गई थी।

Last Updated- November 17, 2023 | 1:17 PM IST
SBI

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) जल्द ही सिंगापुर और अमेरिका में अपनी बैंकिंग मोबाइल एप ‘योनो ग्लोबल’ पेश करेगा, जो उसके ग्राहकों को डिजिटल प्रेषण तथा अन्य सेवाएं प्रदान करेगी।

डिप्टी एमडी (आईटी) विद्या कृष्णन ने सिंगापुर फिनटेक महोत्सव (एसएफएफ) से इतर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ हम सर्वोत्तम उपलब्ध सेवाएं प्रदान करने के लिए ‘योनो ग्लोबल’ में निवेश करना जारी रख रहे हैं। हम अपने ग्राहकों को बेहतर अनुभव देना चाहते हैं।’’ तीन दिवसीय सिंगापुर फिनटेक महोत्सव (एसएफएफ) का समापन 17 नवंबर को होगा।

कृष्णन ने सिंगापुर स्थित डिजिटल मंच समर्थकों के साथ-साथ स्थानीय नियामक तथा केंद्रीय बैंक, सिंगापुर के मौद्रिक प्राधिकरण (एमएएस) के साथ भी बातचीत की।

उन्होंने कहा, ‘‘ सिंगापुर में भारतीय प्रवासियों की बड़ी संख्या को देखते हुए हम भारत और सिंगापुर के बीच प्रेषण पर लगातार काम कर रहे हैं।’’

यह भी पढ़ें : FY24 में सरकार पूरी नहीं कर पाएगी IDBI में हिस्सेदारी! जरूरी मानदंडों को पूरा करना अभी बाकी

एसबीआई वर्तमान में नौ देशों में ‘योनो ग्लोबल’ सेवाएं प्रदान करता है। इसकी शुरुआत सितंबर 2019 में ब्रिटेन से की गई थी। एसबीआई की विदेशी परिचालन की ‘बैलेंस शीट’ करीब 78 अरब अमेरिकी डॉलर की है। सिंगापुर में एसबीआई अपने ‘योनो ग्लोबल’ एप को ‘पे-नाउ’ के साथ मिलकर पेश करेगा।

Advertisement
First Published - November 17, 2023 | 1:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement