facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय बैंकों के मुनाफे में मजबूत सुधार के आसार: S&P

Advertisement
Last Updated- May 25, 2023 | 10:33 PM IST
Banks

वैश्विक रेटिंग एजेंसी एसऐंडपी (S&P ) ने आज कहा कि भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में तेजी से सुधार हो रहा है। संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार बरकरार रहेगा और बैंकिंग क्षेत्र की लाभप्रदता भी बढ़िया तरीके से स्थिर रहने की उम्मीद है।

ऋणदाताओं ने एक दशक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग्स (S&P Global Ratings) में क्रेडिट विश्लेषक दीपाली सेठ छाबरिया ने कहा, ‘भारतीय बैंकों की आय अच्छी बनी रहने की उम्मीद है। पिछले सात वर्षों में इस क्षेत्र में काफी सुधार आया है।’

भारतीय बैंकों के मुनाफे में तेजी की मुख्य वजह शुद्ध ब्याज मार्जिन ज्यादा और उधारी की लागत कम होना है। वित्त वर्ष 2023 में बैंकिंग तंत्र की औसत परिसंपत्ति पर रिटर्न (ROAA) 1.2 फीसदी रहा। चालू वित्त वर्ष के लिए आरओएए करीब 1.1 फीसदी रह सकता है।

एसऐंडपी ग्लोबल रेंटिंग्स की क्रेडिट विश्लेषक गीता चुघ ने कहा, ‘ब्याज दरें अधिक रहने के बावजूद नई गैर निष्पादित ऋणों का स्तर काफी कम है। इसके साथ ही बट्टे खाते में डाली गई रकम की वसूली से भी बैंकों का मुनाफा बढ़ा है।’

Also read: RuPay कार्ड इस्तेमाल करना हो सकता है मंहगा, बैंकर कर रहे MDR चार्ज लगाने की मांग

भारत के मजबूत आर्थिक प्रदर्शन से बैंकिंग क्षेत्र को भी बढ़ावा मिल रहा है। एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग्स का अनुमान है कि कम से कम 2026 तक देश की सालाना वृद्धि दर 6-7 फीसदी रहेगी, जो इसे वैश्विक स्तर पर सबसे तेजी से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था बनाता है।

Advertisement
First Published - May 25, 2023 | 7:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement