facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नकदी के सख्त हालात, कॉल रेट 7 फीसदी के उच्चस्तर पर

Advertisement
Last Updated- March 20, 2023 | 9:48 PM IST
Center will get financial strength from RBI's huge dividend, economists said - government will not need much borrowing RBI के भारी लाभांश से मिलेगी केंद्र को वित्तीय ताकत, अर्थशास्त्रियों ने कहा- सरकार को ज्यादा उधारी की नहीं होगी जरूरत

बैंकों के ओवरनाइट फंडों की लागत का प्रतिनिधित्व करने वाला अंतरबैंक कॉल मनी रेट सोमवार को 7 फीसदी के उच्चस्तर पर पहुंच गया क्योंकि कर के लिए रकम जमा कराने से बैंकिंग व्यवस्था की नकदी पर खासा दबाव पड़ा।

उच्चस्तर पर पहुंचने के बाद दरें हालांकि नरम हुई और भारांकित औसत कॉल रेट (जो आरबीआई की मौद्रिक नीति का परिचालन लक्ष्य है) 6.69 फीसदी पर टिका। क्लियरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

सोमवार के बंद स्तर पर भारांकित औसत कॉल रेट, रीपो दर 6.50 फीसदी के मुकाबले ज्यादा रहा और यह मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट 6.75 फीसदी से भी ज्यादा दूर नहीं रहा। मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट आरबीआई की ब्याज दर कॉरिडोर का उच्चतर बैंड है।

विश्लेषकों ने कहा कि मनी मार्केट की उच्च दर का मौजूदा चरण कर भुगतान के कारण देखने को मिल रहा है और पिछले कुछ महीनों में बैंकिंग व्यवस्था की नकदी खासी कम हुई है और आगामी महीनों में भी स्थिति सख्त बनी रह सकती है। इससे बैंकों के फंड की लागत में इजाफा होगा।

Advertisement
First Published - March 20, 2023 | 9:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement