facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ujjivan SFB ने हासिल की यूनिवर्सल बैंक बनने की पात्रता, बोर्ड तय करेगा बदलने का वक्त: CEO

Advertisement

RBI ने हाल ही में यूनिर्सल बैंक में बदलने के लिए मानदंड घोषित किेए हैं। इस घोषणा ने लघु वित्त बैंक को वैकल्पिक रूप से यूनिवर्सल बैंक में बदलाव का रास्ता पेश किया है।

Last Updated- May 24, 2024 | 11:10 PM IST
Ujjivan SFB achieved eligibility to become a universal bank, board will decide the time for change: CEO Ujjivan SFB ने हासिल की यूनिवर्सल बैंक बनने की पात्रता, बोर्ड तय करेगा बदलने का वक्त: CEO
Ittira Davis, MD & CEO, Ujjivan Small Finance Bank

Ujjivan Small Finance Bank: उज्जीवन स्मॉल फाइनैंस बैंक ने अपने को यूनिवर्सल बैंक में बदलने की पात्रता हासिल कर ली है। बैंक ने पिछले सप्ताहांत में वित्त वर्ष 24 के नतीजे जारी करने के बाद कहा कि इस वित्त वर्ष में यूनिवर्सल बैंक में बदलने की समयसीमा पर बोर्ड फैसला करेगा।

बेंगलूरु मुख्यालय वाले उज्जीवन स्मॉल फाइनैंस बैंक के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्याधिकारी इत्तिरा डेविस ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को फोन पर बताया, ‘हम सभी आंकड़ों के आधार पर योग्य हैं लेकिन हम इसके लिए आनन-फानन में कोई कदम नहीं उठाएंगे। हमने अभी रिवर्स मर्जर पूरा किया है।’

भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में यूनिर्सल बैंक में बदलने के लिए मानदंड घोषित किेए हैं। इस घोषणा ने लघु वित्त बैंक को वैकल्पिक रूप से यूनिवर्सल बैंक में बदलाव का रास्ता पेश किया है। नियामक के मुताबिक दो वर्षों तक लगातार सकल और शुद्ध एनपीए का अनुपात क्रमश: 3 प्रतिशत और 1 प्रतिशत से कम होना योग्यता का मानदंड है।

मार्च 2024 में उज्जीवन एसएफबी का सकल और शुद्ध एनपीए का अनुपात क्रमश 2.1 प्रतिशत और 0.3 प्रतिशत था। यह अनुपात मार्च 2023 में क्रमश 2.6 प्रतिशत और 0.4 प्रतिशत था। डेविस ने कहा, ‘तथ्य यह है कि हम योग्य हैं लेकिन हमें सावधानीपूर्वक आकलन करने की जरूरत है। बोर्ड इस वित्त वर्ष में यूनिवर्सल बैंक में बदलाव के लिए समयसीमा तय करेगा।’

डेविस बैंक से सेवानिवृत्ति की मांग कर चुके हैं और उन्हें इसकी अनुमति मिल चुकी है। अब 1 जुलाई, 2024 से प्रबंध निदेशक (MD) एवं मुख्य कार्याधिकारी (CEO) का दायित्व संजीव नौटियाल संभालेंगे।

यूनिवर्सल बैंक में बदलाव के मानदंडों पर आरबीआई ने कहा कि एसएफबी के ऋण पोर्टफोलियो के विविधीकरण को प्राथमिकता दी जाएगी। उज्जीवन एसएफबी सहित कई एसएफबी माइक्रो फाइनैंस संस्थान में बदल गए थे। इसका परिणाय यह हुआ था कि ऋण पोर्टफोलियो में असुरक्षिण उधारी बढ़ गई थी।

Advertisement
First Published - May 24, 2024 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement