facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Yes Bank Q1 Results: जून तिमाही में 47% बढ़ा यस बैंक का मुनाफा, कमाई भी बढ़ी

Advertisement

बैंक ने शनिवार को बताया कि उसकी शुद्ध ब्याज आमदनी जून तिमाही में 12.2 प्रतिशत बढ़कर 2,000 करोड़ रुपये हो गई है।

Last Updated- July 20, 2024 | 4:56 PM IST
Yes Bank

प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के लिए 46.7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 502 करोड़ रुपये रहा है। बैंक ने कहा कि लाभ में यह वृद्धि प्रावधानों के घटने के कारण हुई है।

बैंक ने शनिवार को बताया कि उसकी शुद्ध ब्याज आमदनी जून तिमाही में 12.2 प्रतिशत बढ़कर 2,000 करोड़ रुपये हो गई है। उसका शुद्ध ब्याज मार्जिन 2.4 प्रतिशत पर स्थिर रहा।

जून तिमाही में जमाराशि में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। तिमाही के दौरान अन्य आय 5.1 प्रतिशत बढ़कर 1,141 करोड़ रुपये हो गई। इसका समग्र प्रावधान 41.2 प्रतिशत घटकर 212 करोड़ रुपये रह गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसका श्रेय खराब परिसंपत्तियों की वसूली को दिया, जिन्हें जे.सी. फ्लावर्स एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी को हस्तांतरित कर दिया गया था। जून तिमाही के दौरान बैंक का कुल सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) अनुपात 1.7 प्रतिशत पर स्थिर रहा।

यस बैंक के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) प्रशांत कुमार ने कहा कि उन्होंने चालू वित्त वर्ष के लिए 16-17 प्रतिशत की ऋण वृद्धि का लक्ष्य रखा है और इसका एक बड़ा हिस्सा मध्य-बाजार और छोटे व्यवसाय खंड से आएगा।

Advertisement
First Published - July 20, 2024 | 4:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement