facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बैंकों की मांग: ग्रीन फाइनैंसिंग पर रियायतें मिलें, प्राथमिकता क्षेत्र के नियमों में संशोधन हो

Advertisement

एसबीआई और अन्य बैंकों ने आरबीआई से ग्रीन डिपॉजिट पर सीआरआर में छूट और हरित परियोजनाओं के लिए पीएसएल मानदंडों को संशोधित करने का अनुरोध किया

Last Updated- June 14, 2024 | 10:16 PM IST
बैंकों की मांग: ग्रीन फाइनैंसिंग पर रियायतें मिलें, प्राथमिकता क्षेत्र के नियमों में संशोधन हो, Lenders seek better terms for increasing green, sustainable financing

बैंक पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ विकास योजनाओं की फंडिंग बढ़ाने के लिए बेहतर शर्तों की मांग कर रहे हैं, जिनमें ऋण के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्र (पीएसएल) के मानदंडों में संशोधन और आरक्षित पूंजी की आवश्यकताओं में छूट शामिल हैं।

इंडियन मर्चेंट चैंबर (आईएमसी) द्वारा वित्तीय समावेशन विषय पर आयोजित कॉन्फ्रेंस में भारतीय स्टेट बैंक के उप प्रबंध निदेशक (एसएमई) एस राणा ने कहा, ‘यह पर्यावरण अनुकूल विकास की फंडिंग (ग्रीन फाइनैंसिंग) को प्रोत्साहन देने का वक्त है। आरबीआई ने ऋण के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्र (पीएसएल) के तौर पर पवन एवं सौर ऊर्जा संबंधी हरित ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 30 करोड़ रुपये तक की अनुमति दी है।’

मौजूदा नियम के मुताबिक 10,000 करोड़ रुपये के ऋण के लिए, बैंकों को 4,000 करोड़ रुपये का ऋण, प्राथमिकता वाले क्षेत्र के लिए लक्षित करना होता है। ऐसा लक्ष्य हासिल नहीं करने पर इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि बैंकों ने भी टिकाऊ और हरित परियोजनाओं की फंडिंग को प्रोत्साहित करने के लिए नियामक से नियमों पर दोबारा से विचार करने के संदर्भ में बात की है।

फरवरी 2024 में हरित जमा योजना (ग्रीन डिपॉजिट स्कीम) शुरू करते समय देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से ग्राहकों के ग्रीन डिपॉजिट पर नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) कम करने का अनुरोध किया था।

वर्तमान में, बैंकों को अपनी कुल जमाओं पर 4.5 प्रतिशत का नकद आरक्षित अनुपात बनाए रखना होता है और हरित जमा पर कोई अलग से छूट नहीं दी जाती है। इसके साथ ही, बैंकों को सांविधिक तरलता अनुपात (एसएलआर) को पूरा करने के लिए, जमा-पूंजी का 18 प्रतिशत सरकारी बॉन्ड में निवेश करना होता है।

फरवरी में बैंक के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा कि एसबीआई ने दो प्रस्ताव रखे थे, पहला, हरित जमा पर सीआरआर में कटौती करना और दूसरा इसे सभी बैंकों के लिए समग्र नीति का हिस्सा बनाना।

वित्तीय सेवा समिति के सह-अध्यक्ष एम नरेंद्र ने कहा कि हरित परियोजनाओं की फंडिंग को शामिल करने के लिए ऋण के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्र के मानदंडों पर दोबारा विचार करने का समय है और इसके साथ ही नए क्षेत्रों को इसमें शामिल करने और इसकी सीमा बढ़ाने का वक्त है। वर्तमान में अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं में 30 करोड़ रुपये के निवेश को पीएसएल का दर्जा मिलता है।

ईएसएएफ स्मॉल फाइनैंस बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कदंबेली पॉल थॉमस ने कहा कि अधिकांश बैंक बिना किसी प्रोत्साहन के छोटे स्तर पर ऐसी फंडिंग कर रहे हैं। भारत में मौजूदा जरूरतों पर विचार करते हुए पीएसएल जैसे मौजूदा नियमों और रियायतों जैसे मानदंडों पर फिर से गौर करना आवश्यक है।

Advertisement
First Published - June 14, 2024 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement