facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

किसान विकास पत्र खरीदना या बैंकों में FD जमा करना, क्या है आपके लिए अधिक फायदेमंद

Last Updated- December 11, 2022 | 3:27 PM IST

क्या आप भी अपने पैसों को ऐसी जगह जमा करना चाहते है जहां आपको अधिक से अधिक रिटर्न मिले और आपका पैसा भी सुरक्षित रहे। यदि आप सबसे अधिक ब्याज लेना चाहते है तो आपके लिए एक बेहद ही खास सरकारी स्कीम है। आप अपने पैसों से अच्छी कमाई भी कर सकते है और सरकार को लोन भी दे सकते है। इस योजना का नाम है किसान विकास पत्र, इसे आप किसी भी पोस्ट ऑफिस से खरीद सकते है। इस स्कीम में निवेश करने से आपको 6.9 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है।  

 आपका पैसा सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों में लगाया जाता है। किसान विकास पत्र के जरिए सरकार लोगों से लोन लेती है जिसको वह विकास कार्यों में खर्च करती हैं। सबसे बड़ी बात बैंक जहां आपको एफडी में 5 से 6 फीसदी का ब्याज देते हैं। वहीं इस योजना के जरिए आपको 6.9 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। 
इस योजना में अपने पैसों का निवेश करने के लिए देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस से आप इसे खरीद सकते हैं। इस स्कीम में पैसे लगाने पर आपको सरकारी गारंटी युक्त एक प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है। यह एक बॉन्ड की तरह होती है, जो एक सरकार अपने नागरिकों से लोन लेने के लिए जारी करती हैं।   इसमें निवेश करने की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। आप जितना चाहे उतने रुपये इस योजना में लगा सकते है। आपका न्यूनतम निवेश 1000 रुपये से कम नहीं होना चाहिए।
यह किसान विकास पत्र आसानी से एक दूसरे को बेचा जा सकता है। एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में भी इसे आसानी से ले जाया जा सकता है।  अकेले या ज्वाइंट अकाउंट दोनों तरह की सुविधा इस योजना में मिलती है।  आप चाहे तो अकेले या परिवार के किसी सदस्य के साथ मिलकर इस योजना में अपना निवेश कर सकते हैं। माता-पिता या अभिभावक की देखरेख में 18 वर्ष से कम उम्र  के बच्चों का अकाउंट भी खुलवाया जा सकता है।
आपको अपनी बचत को ही किसान विकास पत्र में लगानी चाहिए क्योंकि इस योजना में ढाई साल का लॉक इन पीरियड है जिससे आप ढाई साल से पहले अपना पैसा नहीं निकाल सकते है। इसलिए आप सोच समझकर और अपनी बचत का पैसा ही इसमें लगाए। कुछ दिनों के इंतजार के बाद आप अच्छा-खासा रिटर्न पा सकते है। इसलिए धैर्य बनाए रखते हुए आप इसमें अपना पैसा निवेश कर सकते है। 

First Published - September 18, 2022 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट