facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

EPFO ने बताए ई-नॉमिनेशन के फायदे, जानें सारी डिटेल्स

Last Updated- December 11, 2022 | 2:56 PM IST

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने आज यानी 26 सितंबर को ई-नॉमिनेशन के  कई फायदे बताए हैं। यह जानकारी EPFO ने ट्वीट के माध्यम से दी है। 
 
बता दें कि ई-नॉमिनेशन के कई फायदे है, जिसमें अकाउंट होल्डर की मौत होने पर दावे का ऑनलाइन निपटान से लेकर,  तेज ऑनलाइन सेवाओं के साथ 7 लाख रुपये तक का बीमा का लाभ मिलता है।
 
ईपीएफओ ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ई-नामांकन दर्ज करने के और भी कई लाभ बताए हैं। 
 
जानिए ई-नामांकन फाइल करने के फायदे
 
• अकाउंट होल्डर की मृत्यु के बाद ऑनलाइन सेटेलमेंट के लिए कर सकते हैं क्लेम
• क्लेम को पेपरलेस तरीके से जल्दी निपटाने के भी फायदे
• पात्र नामांकित व्यक्ति के लिए पीएफ, पेंशन  व बीमा (7 लाख रुपये तक) का ऑनलाइन भुगतान
 
कैसे बदले नॉमिनी 
 
अगर आप E-Nomination फाइल करने के बाद आपना नॉमिनी बदलना चाहते हैं तो वह भी हो सकता है। बता दें कि ईपीएफओ ने ई-नॉमिनेशन का अभियान शुरू किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति ई-नॉमिनेशन नहीं भरता तो उसे यह सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी। जिसमें पीएफ बैलेंस चेक करने से इंश्योरेंस कवर का लाभ तक है।
 
एक से अधिक नॉमिनी बनाने की सुविधा
 
बता दें की E-Nomination का फायदा एक यह भी है कि आप एक से अधिक नॉमिनी ऐड कर सकते हैं और अकाउंट होल्डर यह भी तय कर सकता है कि किस नॉमिनी को लाभ का कितना हिस्सा मिलेगा.
 
ऐसे कर सकते हैं ई-नॉमिनेशन

• ऑफिशियल वेबसाइट, epfindia.gov.in पर जाएं.
• अपने यूएएन और पासवर्ड के माध्यम से लॉगइन करें.
• मैनेज सेक्शन (Manage Section) में एंटर करें और ई-नॉमिनेशन लिंक पर क्लिक करें.
• अब नॉमिनी का नाम, फोटो और अन्य जानकारियां दर्ज कर सबमिट करें.
• एक से अधिक नॉमिनी जोड़ने के लिए ऐड न्यू बटन पर क्लिक करके प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इसके बाद, सेव फैमिली डिटेल्स पर क्लिक करें.
 

First Published - September 26, 2022 | 2:27 PM IST

संबंधित पोस्ट