facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

वित्त मंत्रालय ने PFRDA के चेयरपर्सन पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए

Advertisement

वित्त मंत्रालय ने पद के लिए आवेदन आमंत्रित करते हुए कहा कि चेयरपर्सन को घर और कार की सुविधा के बिना प्रति माह 5.62 लाख रुपये का कुल वेतन मिलता है।

Last Updated- December 01, 2024 | 2:48 PM IST
Finance Ministry
Representative Image

सरकार ने पेंशन फंड विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के चेयरपर्सन दीपक मोहंती के उत्तराधिकारी की तलाश शुरू कर दी है, जिनका कार्यकाल अगले साल मई में खत्म हो रहा है। पीएफआरडीए के चेयरपर्सन पांच साल या 65 वर्ष की आयु तक पद पर रहते हैं।

वित्त मंत्रालय ने पद के लिए आवेदन आमंत्रित करते हुए कहा कि चेयरपर्सन को घर और कार की सुविधा के बिना प्रति माह 5.62 लाख रुपये का कुल वेतन मिलता है। वित्तीय सेवा विभाग ने एक सार्वजनिक सूचना में कहा कि आवेदक के पास आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक कम से कम दो साल की शेष सेवा होनी चाहिए।

आवेदक सरकारी कर्मचारी होना चाहिए और उसने भारत सरकार में सचिव/अतिरिक्त सचिव या राज्य सरकार में इसके समकक्ष स्तर पर कम से कम तीन साल तक काम किया हो।

वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के अलावा, निजी क्षेत्र के कर्मचारी जिन्होंने सीईओ, सीएफओ, सीओओ या समकक्ष के स्तर पर काम किया है, वे भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह पद शैक्षणिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों के लिए भी खुला है।

नियुक्ति पर अंतिम फैसला कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाली वित्तीय क्षेत्र विनियामक नियुक्ति खोज समिति की सिफारिश पर केंद्र सरकार करेगी।

Advertisement
First Published - December 1, 2024 | 2:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement