facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार को IDBI Bank के लिए फाइनेंशियल बिड्स सितंबर तक मिलने की उम्मीद

Advertisement
Last Updated- January 11, 2023 | 2:19 PM IST
IDBI Bank
Shutter Stock

सरकार को आईडीबीआई बैंक की रणनीतिक बिक्री के लिए वित्तीय बोलियां (financial bids) सितंबर तक मिलने की उम्मीद है। निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) के सचिव तुहीन कांत पांडेय ने बुधवार को यह कहा। आईडीबीआई बैंक में सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की लगभग 61 प्रतिशत हिस्सेदारी को खरीदने में कई वैश्विक और घरेलू संस्थानों ने रुचि दिखाते हुए प्रारंभिक बोली दी है जिसकी अंतिम तिथि सात जनवरी थी।

पांडेय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”आगामी वित्त वर्ष की दूसरी छमाही (अक्टूबर-मार्च) से पहले वित्तीय बोलियां मिलने की उम्मीद है।”

दीपम ने आईडीबीआई बैंक में 30.48 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ एलआईसी की 30.24 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए अक्टूबर, 2022 में बोलियां आमंत्रित की थी। सरकार और एलआईसी की आईडीबीआई बैंक में संयुक्त रूप से 94.72 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जो रणनीतिक बिक्री के बाद घटकर 34 प्रतिशत रह जाएगी।

Advertisement
First Published - January 11, 2023 | 2:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement