facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

खुदरा निवेशकों के लिए राजमार्ग इनविट

Last Updated- December 11, 2022 | 4:22 PM IST

केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि केंद्र सरकार अगले महीने पूंजी बाजारों से संपर्क करने जा रही है और राजमार्ग परियोजनाओं में खुदरा निवेश आमंत्रित किया जाएगा।
गडकरी ने कहा, ‘हम जल्द ही शेयर बाजार में इनविट को सूचीबद्ध कराएंगे।’ हालांकि उन्होंने कहा कि यह एक प्रयोग है, इसलिए इसमें खुदरा निवेश को लेकर सीमा रहेगी। केंद्र सरकार ने इसके पहले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के  बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्ट (इनविट) में खुदरा निवेश की अनुमति के लिए सेबी से संपर्क साधा था। यह पहला मौका है जब मंत्री ने एक समय सीमा बताई है कि यह कवायद कब शुरू की जाएगी। एनएचएआई के पहले इनविट में संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी है, जिसमें बीमा कंपनियां, पेंशन फंड और बुनियादी ढांचा निवेशक शामिल हैं।

गडकरी ने कहा, ‘भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के तमाम प्रतिबंध हैं, इसलिए अब हम 4 परियोजनाएं ले रहे हैं, जिसमें यह व्यवधान लगाया गया है कि इन परियोजनाओं के लिए निवेश की अधिकतम सीमा 10 लाख रुपये होगी और हम निवेशकों को 7 से 8 प्रतिशत रिटर्न सुनिश्चित करेंगे।’
 

एनएचएआई ने पिछले साल अक्टूबर में पहला इनविट पेश किया था, जिसमें 400 किलोमीटर की 6 सड़क परियोजनाओं से 8000 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। पहले इनविट में संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी करीब 6,100 करोड़ रुपये थी। इनविट से जुड़े सूत्रों ने पहले कहा था कि पिछले साल की तुलना में हाल के समय में प्रतिक्रिया सुस्त रही है। एनएचएआई ने इसके लिए कुछ बाजारों व भू राजनीतिक वजहों का हवाला दिया था, जिसके कारण उसके दूसरे इनविट में देरी हुई।
 

मंत्री ने कहा कि सरकार राजमार्ग संबंधी बुनियादी ढांचे में खुदरा निवेशकों को प्राथमिकता दे रही है, जिसमें पहले घरेलू निवेशकों और आखिर में विदेशी निवेशकों का निवेश मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि एनएचएआई अब इनविट, टोल ऑपरेट ट्रांसफर (टीओटी) के माध्यम से राजमार्ग परियोजनाओं के मुद्रीकरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। साथ ही सरकार इन परियोजनाओं को खुदरा निवेशकों के लिए भी उपलब्ध कराने को इच्छुक है।

First Published - August 23, 2022 | 9:37 PM IST

संबंधित पोस्ट