facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IDBI Bank Q2 results: नेट प्रॉफिट 60% उछलकर 1,323 करोड़ रुपये पर पहुंचा, NPA घटा

Advertisement

IDBI Bank की कुल आय बढ़कर 6,924 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 6,066 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- October 21, 2023 | 4:27 PM IST
IDBI Bank

IDBI Bank Q2 results: निजी क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक ने शनिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में फंसे कर्जों में कमी आने से उसका शुद्ध लाभ 60 प्रतिशत बढ़कर 1,323 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 828 करोड़ रुपये रहा था।

जुलाई-सितंबर तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 6,924 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 6,066 करोड़ रुपये थी। आलोच्य अवधि में बैंक की ब्याज आय साल भर पहले के 4,978 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,035 करोड़ रुपये हो गई।

Also read: Kotak Mahindra Bank Q2 results: नेट प्रॉफिट 24% बढ़कर 3,191 करोड़ रुपये हुआ, एसेट क्वालिटी में आया सुधार

समीक्षाधीन अवधि में बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार आया है। इस दौरान बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (NPA) घटकर सकल कर्ज के 4.90 प्रतिशत पर आ गईं। साल भर पहले की समान अवधि में यह 16.51 प्रतिशत थीं। इसका शुद्ध NPA भी घटकर 0.39 प्रतिशत पर आ गया जो जुलाई-सितंबर, 2022 में 1.15 प्रतिशत था। बीती तिमाही में आईडीबीआई बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात सुधरकर 21.26 प्रतिशत हो गया जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 19.48 प्रतिशत था।

Advertisement
First Published - October 21, 2023 | 4:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement