facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indian Bank Q3 Results: दिसंबर तिमाही का नेट प्रॉफिट 52% बढ़ा

Advertisement

बैंक की कुल आमदनी समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 16,099 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 13,551 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- January 24, 2024 | 4:12 PM IST
Indian Bank Q3 Result
Indian Bank Q3 Result

सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक (Indian Bank) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में 52 प्रतिशत उछलकर 2,119 करोड़ रुपये रहा। बैंक ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बैंक ने कहा कि मुख्य आय में सुधार और डूबे कर्ज में कमी से उसका मुनाफा बढ़ा है। चेन्नई के बैंक का बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में शुद्ध लाभ 1,396 करोड़ रुपये रहा था।

इंडियन बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि आलोच्य तिमाही में उसका परिचालन लाभ 4,097 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर रहा, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,061 करोड़ रुपये था। बैंक की कुल आमदनी समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 16,099 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 13,551 करोड़ रुपये थी।

बैंक की शुद्ध ब्याज आय दिसंबर, 2023 तिमाही में बढ़कर 14,198 करोड़ रुपये हो गई, जो दिसंबर, 2022 तिमाही में 11,834 करोड़ रुपये थी। संपत्ति की गुणवत्ता के बारे में बैंक ने कहा कि उसकी सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) दिसंबर, 2023 के अंत तक घटकर सकल ऋण का 4.47 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले 6.53 प्रतिशत थीं।

इसी तरह, शुद्ध एनपीए समीक्षाधीन तिमाही में घटकर 0.53 प्रतिशत पर आ गया, जो दिसंबर, 2022 के अंत में एक प्रतिशत था।

Advertisement
First Published - January 24, 2024 | 4:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement