facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एगॉन लाइफ इंश्योरेंस को खरीदने की रेस में बंधन ग्रुप और IIFL

Advertisement
Last Updated- May 12, 2023 | 11:47 PM IST
mergers and acquisitions

फाइनैंसियल सर्विस कंपनियां बंधन ग्रुप और आईआईएफएल (IIFL), नीदरलैंड की एगॉन एनवी (Aegon NV) और टाइम्स ऑफ इंडिया की प्रकाशक बेनेट, कोलमैन ऐंड कंपनी (Bennett, Coleman &. Co) से एगॉन लाइफ इंश्योरेंस (Aegon Life Insurance) के अधिग्रहण की दौड़ में हैं।

यह जीवन बीमा कंपनी भारतीय बीमा क्षेत्र में पिछड़ी रही है और इसका मूल्यांकन 350 से 400 करोड़ रुपये हो सकता है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अभी एगॉन ग्रुप के पास कंपनी की 49 फीसदी हिस्सेदारी है, वहीं BCCL के पास करीब 47 फीसदी स्वामित्व है। बाकी हिस्सेदारी कर्मचारियों के पास है।

संपर्क किए जाने के बाद एगॉन ग्रुप के प्रवक्ता ने कहा, हम बाजार के कयासों पर टिप्पणी नहीं करते। BPCL, बंधन ग्रुप और IIFL ने इस बारे में जानकारी के लिए भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं दिया।

बैंकिंग सूत्र ने कहा, कंपनी के अधिग्रहण से बंधन बैंक के प्रमोटर बंधन ग्रुप और IIFL को बीमा क्षेत्र में प्रवेश मिल जाएगा। सूत्रों ने कहा, दोनों कंपनियां काफी कम कीमत पर संयुक्त उद्यम खरीद सकती हैं क्योंकि इसकी बाजार हिस्सेदारी काफी कम है। कंपनी ने अपना मॉडल बदला है और अपनी योजनाएं सिर्फ डिजिटल ही बेचती है।

सूत्र ने कहा कि यह खरीदारों का बाजार है क्योंकि एगॉन के अलावा रिलायंस कैपिटल का बीमा उद्यम भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। रिलायंस कैपिटल अभी दिवालिया कार्यवाही से गुजर रही है और टॉरंट ग्रुप (Torrent groups) व हिंदुजा (Hinduja) ने इस कंपनी के लिए बोली लगाई है। फ्यूचर ग्रुप (Future group) के स्वामित्व वाला बीमा उद्यम भी लेनदार बेच रहे हैं।

Also read: अप्रैल में पैसेंजर व्हीकल की थोक बिक्री 13 फीसदी बढ़ी: SIAM

इस साल के बजट में 5 लाख रुपये या इससे ज्यादा प्रीमियम वाली जीवन बीमा पॉलिसी पर कराधान के बाद जीवन बीमा कंपनियों के मूल्यांकन पर असर पड़ा है। लेकिन कुल मिलाकर भारतीय जीवन बीमा उद्योग ने इस साल मार्च में 37.6 फीसदी सालाना वृद्धि‍ दर्ज की है और निजी कंपनियों की बढ़त की रफ्तार 55.7 फीसदी व भारतीय जीवन बीमा निगम की रफ्तार 10.2 फीसदी रही है।

Advertisement
First Published - May 12, 2023 | 7:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement