facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LIC को बिहार टैक्स अथॉरिटी ने जारी किया 290 करोड़ रुपये का GST बिल, बीमा कंपनी देगी चुनौती

Advertisement

LIC 290 करोड़ रुपये से ज्यादा की भारी GST मांग के खिलाफ अपील करने के लिए तैयार है, जिसमें जुर्माना और ब्याज शामिल है

Last Updated- September 24, 2023 | 9:10 AM IST
LIC Chairman: Siddharth Mohanty appointed new chairman of LIC, will hold the post till 2025

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने बिहार टैक्स अथॉरिटी द्वारा जारी किए गए 290 करोड़ रुपये से ज्यादा के माल और सेवा कर (GST) बिल पर जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण (GST Appellate Tribunal) में अपील दर्ज करने की योजना बनाई है।

शुक्रवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में, LIC ने खुलासा किया कि उस पर GST बिल लगाया गया था, जिसकी रकम 290 करोड़ रुपये से ज्यादा थी और इसमें ब्याज और जुर्माना भी शामिल था।

क्या है LIC और बिहार टैक्स अथॉरिटी के बीच का मामला?

एक्सचेंज फाइलिंग में LIC ने कहा है, ‘यह सूचित किया जाता है कि कॉरपोरेशन को 21 सितंबर, 2023 को बिहार-अपर आयुक्त राज्य कर (अपील), सेंट्रल डिवीजन, पटना से BGST और CGST एक्ट 2017 की धारा -73 (9) के तहत एक आदेश प्राप्त हुआ है।’

Also Read: कोल इंडिया के कर्मचारियों ने दी हड़ताल पर जाने की धमकी

उल्लंघन के विवरण में पॉलिसीधारकों से प्राप्त प्रीमियम के गैर-जीएसटी लगाए जाने वाले हिस्से पर प्राप्त और उपयोग किए गए इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) को रिवर्स करने में विफलता शामिल है। इसके अलावा, एक्सचेंज फाइलिंग से जुड़े कर प्राधिकरण के आदेश के अनुसार, प्रीमियम और छूट वाली पॉलिसियों के गैर-जीएसटी लगाए जाने वाले हिस्सों के लिए एजेंटों के कमीशन पर ITC को वापस न करने का हवाला दिया गया।

290 करोड़ से ज्यादा का हिसाब कुछ इस तरह

बिल को अगर तोड़ कर अलग-अलग हिस्सों में देखें तो, टैक्स की मांग 166.75 करोड़ रुपये से ज्यादा है, ब्याज शुल्क (interest charges) 107.05 करोड़ रुपये से ज्यादा है, और जुर्माना 16.67 करोड़ रुपये से ज्यादा है। कुल मिलाकर पूरा बिल 290,49,22,609 रुपये का है।

Also Read: सरकार से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या एक लाख के पार

Advertisement
First Published - September 24, 2023 | 9:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement