facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मैक्वेरी ने निजी बीमा कंपनियों को किया डाउनग्रेड

Advertisement

इस साल के आम बजट में उच्च कीमत वाली जीवन बीमा पॉलिसियों से मिलने वाली रकम पर आयकर छूट सीमित कर दी गई है

Last Updated- June 09, 2023 | 10:53 PM IST
Insurance

मैक्वेरी (Macquarie ) ने वृद्धि की चिंता का हवाला देते हुए निजी क्षेत्र की तीन बीमा कंपनियों एचडीएफसी लाइफ (HDFC Life), आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ (ICICI Prudential Life ) और एसबीआई लाइफ (SBI Life) को डाउनग्रेड कर आउटपरफॉर्म से न्यूट्रल कर दिया है। इसके साथ ही ब्रोकरेज ने तीनों कंपनियों के शेयर की कीमत का लक्ष्य 15-15 फीसदी से ज्यादा घटा दिया है।

मैक्वेरी कैपिटल के वित्तीय सेवा शोध प्रमुख (Head of Financial Services Research) सुरेश गणपति ने एक नोट में कहा है, अब हम वित्त वर्ष 23-26ई में नए कारोबार की वैल्यू (VNV) 9 से 15 फीसदी सालाना चक्रवृद्धि‍ से बढ़ने को भविष्यवाणी कर रहे हैं, जो वित्त वर्ष 22-25ई में 16 से 22 फीसदी रहने की संभावना थी। अल्पावधि के लिहाज से उत्प्रेरक नहीं दिख रहे। जब तक कि वृद्धि ठीक-ठाक रफ्तार नहीं पकड़ती, क्षेत्र का प्रदर्शन पिछड़ेगा। मूल्यांकन का सहारा सीमि​त गिरावट बताता है।

तीनों कंपनियों के शेयर शुक्रवार को टूटे और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ सबसे ज्यादा 3.5 फीसदी टूटकर 495 रुपये पर टिका।

उन्होंने कहा, पिछले पांच वर्षों (वित्त वर्ष 18-23) में निजी क्षेत्र के VNV की सालाना चक्रवृद्धि रफ्तार 17 से 30 फीसदी रही है, जिसे मोटे तौर पर मार्जिन के रिकॉर्ड स्तर से सहारा मिला है और बड़ी कंपनियों के मामले में यह करीब 30 फीसदी रहा है जबकि पांच साल पहले 20 फीसदी से नीचे था। हमारा मानना है कि मार्जिन कमोबेश सर्वोच्च स्तर पर पहुंच चुका है और मुझे नहीं लगता कि यह इस चक्र में VNV में बढ़त को सहारा मिलेगा। इसके अतिरिक्त, हालिया कर बदलाव के चलते वृद्धि पर असर पड़ेगा।

Also read: म्युचुअल फंड इंडस्ट्री के लिए आने वाले साल होंगे शानदार: संजीव बजाज

इस साल के आम बजट में उच्च कीमत वाली जीवन बीमा पॉलिसियों से मिलने वाली रकम पर आयकर छूट सीमित कर दी गई है। इसके तहत 5 लाख रुपये प्रीमियम वाली जीवन बीमा पॉलिसी से मिलने वाली आय को ही कराधान से छूट मिलेगी।

पिछले एक साल में बीमा शेयरों ने बेंचमार्क निफ्टी से करीब 13 फीसदी कमजोर प्रदर्शन किया है। इसके परिणामस्वरूप इस क्षेत्र की कंपनियों का मूल्यांकन एतिहासिक औसत से कम है। हालांकि मैक्वेरी का मानना है कि इन स्तरों पर बेहतर मूल्यांकन की खातिर नए कारोबार की रफ्तार 20 फीसदी से ज्यादा होनी चाहिए।

Advertisement
First Published - June 9, 2023 | 8:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement