facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गैर जीवन बीमा कंपनियों का प्रीमियम बढ़ा, ICICI Lombard General Insurance टॉप पर: GIC

Advertisement

PSU सेक्टर की बीमा कंपनियों का प्रीमियम 10.3 फीसदी बढ़कर 6,417.44 करोड़ रुपये रहा जबकि निजी क्षेत्र की ऐसी कंपनियों का प्रीमियम 12.33 फीसदी बढ़कर 11,866.72 करोड़ रुपये रहा।

Last Updated- March 11, 2024 | 10:43 PM IST
Insurance

गैर जीवन बीमा कंपनियों का प्रीमियम पिछले महीने यानी फरवरी में एक साल पहले की तुलना में 13 फीसदी बढ़ा है। यह प्रमुख क्षेत्रों में धीमी वृद्धि को दर्शाता है। जनरल इंश्योरेंस काउंसिल (GIC) द्वारा जारी मासिक आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी में गैर जीवन बीमा कंपनियों का सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम अंडरराइट (GDPW) 22,387.39 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 19,873.62 करोड़ रुपये से 12.6 फीसदी अधिक है। इस साल फरवरी में सामान्य बीमा कंपनियों का प्रीमियम 11.6 फीसदी बढ़कर 18,284.16 करोड़ रुपये रहा।

सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों का प्रीमियम 10.3 फीसदी वृद्धि के साथ 6,417.44 करोड़ रुपये रहा जबकि निजी क्षेत्र की ऐसी कंपनियों का प्रीमियम 12.33 फीसदी बढ़कर 11,866.72 करोड़ रुपये रहा।

सभी कंपनियों में उद्योग की अग्रणी न्यू इंडिया ऐश्योरेंस कंपनी का प्रीमियम एक साल पहले के मुकाबले सिर्फ 4 फीसदी बढ़कर 2,417.33 करोड़ रुपये रहा।

फरवरी महीने में निजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी आईसीआईसीआई लॉम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस का प्रीमियम 38.6 फीसदी की वृद्धि के साथ 1,854.19 करोड़ रुपये रहा जबकि बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस का प्रीमियम 38.5 फीसदी बढ़कर 1,294.8 करोड़ रुपये रहा।

अन्य प्रमुख बीमा कंपनियों में एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस का प्रीमियम सिर्फ 4.7 फीसदी बढ़कर 1,546.3 करोड़ रुपये रहा जबकि यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी का प्रीमियम 24.7 फीसदी उछलकर 1,627.12 करोड़ रुपये रहा और ओरिएंटल इंश्योरेंस का प्रीमियम भी फरवरी 2024 में एक साल पहले के मुकाबले 14.2 फीसदी बढ़कर 1,443.2 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2024 के अप्रैल-फरवरी के दौरान सामान्य बीमा कंपनियों का जीडीपीडब्ल्यू 14.7 फीसदी बढ़कर 2.24 लाख करोड़ रुपये रहा जबकि निजी क्षेत्र की कंपनियों ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की तुलना में ज्यादा तेजी से वृद्धि हासिल की।

Advertisement
First Published - March 11, 2024 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement