facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

श्योरिटी बॉन्ड इंश्योरेंस के विस्तार के लिए IRDAI ने कार्यबल का गठन किया, बैंकों और बीमाकर्ताओं के बीच सहयोग पर जोर

Advertisement

RDAI के चेयरमैन देवाशीष पांडा ने श्योरिटी बॉन्डों की अहम भूमिका पर बल दिया और कार्यबल के गठन को इसे बढ़ावा देने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम बताया।

Last Updated- August 23, 2024 | 11:28 PM IST
IRDAI

भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) ने श्योरिटी बॉन्ड इंश्योरेंस की वृद्धि को गति देने और उसकी चुनौतियों को खत्म करने के लिए कार्यबल का गठन किया है। इसमें बीमा कंपनियों, बैंकों और पुनर्बीमा करने वालों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

बीमा नियामक और जनरल इंश्योरेंस काउंसिल ने श्योरिटी बॉन्ड मार्केट के हिस्सेदारों को मुंबई में श्योरिटी कॉन्क्लेव में एक मंच प्रदान किया, जिससे बैंकों और बीमाकर्ताओं के बीच सहयोग, डेटा शेयरिंग और श्योरिटी बॉन्डों के विस्तार की संभावना पर बातचीत हो सके।

कार्यक्रम के दौरान आईआरडीएआई के चेयरमैन देवाशीष पांडा ने कहा, ‘भारत के बुनियादी ढांचे के विकास में श्योरिटी बॉन्डों की अहम भूमिका होती है। इसके सामने आ रही चुनौतियों के समाधान और सहयोग बढ़ाकर हम इस मूल्यवान वित्तीय साधन की पूरी क्षमता का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज की चर्चा ने हिस्सेदारों के बीच अर्थपूर्ण तालमेल की राह निकाली है, जो कठिनाइयां दूर करने में मददगार होगी।’

श्योरिटी बॉन्ड, जोखिम स्थानांतरण की व्यवस्था है। इसमें एक बीमा कंपनी लाभार्थी को गारंटी मुहैया कराएगी कि प्रिंसिपल या कॉन्ट्रैक्टर, कांट्रैक्ट संबंधी बाध्यताओं को पूरा करेगा। कॉन्क्लेव के दौरान उद्योग ने विभिन्न चुनौतियों पर भी चर्चा की, जिसका सामना उद्योग को करना पड़ रहा है।

इसमें नियामकीय समानता, जमानत क्षतिपूर्ति समझौतों को लागू किए जाने का मसला, डेटा तक पहुंच और डेटा साझा करने संबंधी समझौते शामिल हैं। जनरल इंश्योरेंस काउंसिल (जीआईसी) के चेयरमैन और बजाज आलियांज जनलर इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ तपन सिंघल ने कहा, ‘बैंकों और बीमाकर्ताओं के बीच सहभागिता और बाधारहित डेटा शेयरिंग की भूमिका श्योरिटी बॉन्डों को अगले चरण में ले जाने में अहम होगी। कार्यबल गठित किया जाना महत्त्वपूर्ण कदम है, जिससे भारत के बुनियादी ढांचे के विकास की कहानी में श्योरिटी बॉन्ड अहम भूमिका निभा सकेंगे।’

इस कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन दिनेश खारा, इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) के सीईओ सुनील मेहता, वेयरहाउसिंग डेवलपमेंट ऐंड रेगुलेटरी अथॉरिटी (डब्ल्यूडीआरए) के चेयरमैन टीके मनोज कुमार ने भी हिस्सा लिया।

Advertisement
First Published - August 23, 2024 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement