facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IRDAI ने की 8 बीमा कंपनियों की जांच, दिशा-निर्देशों के पालन में मिली लापरवाही

Advertisement

जानकारी के अनुसार, निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कई कंपनियां दावा निपटारे (क्लेम सेटलमेंट) और नए हेल्थ इंश्योरेंस मास्टर सर्कुलर को लागू करने में पूरी तरह सतर्क नहीं हैं।

Last Updated- June 27, 2025 | 8:40 AM IST
Life Insurance Policy
Representative Image

भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने हाल ही में कुछ प्रमुख स्वास्थ्य बीमा कंपनियों का निरीक्षण किया। इसका उद्देश्य यह परखना था कि कंपनियां नियामक के तय किए गए दिशा-निर्देशों का सही तरीके से पालन कर रही हैं या नहीं।

जानकारी के अनुसार, निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कई कंपनियां दावा निपटारे (क्लेम सेटलमेंट) और नए हेल्थ इंश्योरेंस मास्टर सर्कुलर को लागू करने में पूरी तरह सतर्क नहीं हैं।

किन कंपनियों का हुआ निरीक्षण?

सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन आठ बीमा कंपनियों का निरीक्षण हुआ, उनमें न्यू इंडिया एश्योरेंस, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस, एचडीएफसी अर्गो, टाटा एआईजी, स्टार हेल्थ, नीवा बूपा, केयर हेल्थ और मणिपाल सिग्ना शामिल हैं।

इन कंपनियों में कुछ मामलों में नियामक दिशा-निर्देशों के उल्लंघन की बात सामने आई है। आईआरडीएआई इस पर प्रवर्तन कार्रवाई (Enforcement Action) भी कर सकता है।

कंपनियों की सफाई

न्यू इंडिया एश्योरेंस ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा कि निरीक्षण का मकसद निगेटिव नहीं था, बल्कि बीमा क्षेत्र में बेहतर संचालन और अनुपालन को बढ़ावा देना था। कंपनी ने कहा कि उसने मास्टर सर्कुलर के सभी प्रावधानों को पूरी तरह अपनाया है और जरूरी सुधार भी किए गए हैं।

वहीं, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने इसे सामान्य निरीक्षण प्रक्रिया बताया। कंपनी ने कहा कि नियामक ने सभी बीमाकर्ताओं की समीक्षा चरणबद्ध ढंग से की है और शुरुआती चरण में 8 कंपनियों का चयन हुआ। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने कहा कि उसने निरीक्षण रिपोर्ट का जवाब दे दिया है और वह सभी नियमों का पूरी तरह पालन करती है।

अन्य बीमा कंपनियों की ओर से खबर लिखे जाने तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी।

Advertisement
First Published - June 27, 2025 | 8:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement