facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नीतिगत दर में कटौती की बात करना जल्दबाजी: रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास

Advertisement

घरेलू दर निर्धारित करने वाले पैनल ने फरवरी 2023 के बाद से रीपो दर को 6.50 पर यथावत रखा है। उन्होंने बताया कि महंगाई के सुस्त होने की दर सुस्त है।

Last Updated- July 11, 2024 | 9:37 PM IST
डिजिटलीकरण से वित्त व्यवस्था में आ रही क्रांति, आम लोगों तक किफायती सेवाओं की पहुंच हो रही बेहतरDigitalization is bringing revolution in the financial system, the common people are getting better access to affordable services

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को कहा कि महंगाई करीब पांच प्रतिशत के इर्द-गिर्द रहने के कारण ब्याज दर में कटौती पर कोई भी बातचीत जल्दबाजी है। दास ने कहा कि वह भविष्य के लिए कोई अग्रिम अनुमान देना चाहेंगे ताकि बाजार के नामचीन खिलाड़ी, साझेदार और बोर्ड के अन्य सदस्य कोई गलत गाड़ी नहीं पकड़ लें।

उन्होंने टीवी 18 को दिए साक्षात्कार में कहा ‘महंगाई का अंतिम आंकड़ा 4.7 प्रतिशत (मई)है। जून की महंगाई का आंकड़ा कल (शुक्रवार) जारी होने की उम्मीद है। विभिन्न वॉयर सर्विसिज के के सर्वेक्षणों के अनुसार यह 5 प्रतिशत के करीब हो सकती है (जून)। लिहाजा जब हम पांच प्रतिशत पर हैं और हमारा लक्ष्य 4 प्रतिशत है। मुझे लगता है कि ऐसी स्थिति में ब्याज दर में कटौती पर बात करना जल्दबाजी है।’

घरेलू दर निर्धारित करने वाले पैनल ने फरवरी 2023 के बाद से रीपो दर को 6.50 पर यथावत रखा है। उन्होंने बताया कि महंगाई के सुस्त होने की दर सुस्त है और ऐसे में रुख में कोई भी बदलाव जल्दबाजी है।

उन्होंने कहा, ‘विचित्र ढंग की घटनाओं जैसे मॉनसून की बाढ़ या मौसम संबंधित घटनाएं स्थितियों को बदल सकती है। सब्जियों के दाम बढ़ सकते हैं। लिहाजा ऐसे में हम पांच प्रतिशत के करीब हैं। अगर हम महंगाई के 4 प्रतिशत के लक्ष्य को जल्दी हासिल करना चाहते हैं तो मौद्रिक नीति सख्त होनी चाहिए। इसे अधिक सख्त होना भी चाहिए। यह कहीं अधिक प्रतिबंधात्मक होनी चाहिए। लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। इसका कारण यह है कि हम विकास और महंगाई में संतुलन चाहते हैं।’

आरबीआई की छह सदस्यीय मौद्रिक नीति में से दो सदस्यों ने बीते माह नीतिगत दरों में कटौती के समर्थन में मत दिया था। इन सदस्यों का तर्क यह था कि सख्त नीति से आर्थिक विकास बाधित भी हो सकता है।

Advertisement
First Published - July 11, 2024 | 9:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement