facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डिजिटल प्लेटफॉर्म में पारदर्शिता का अभाव: आरबीआई के डिप्टी गवर्नर

Advertisement

आरबीआई की वेबसाइट पर गुरुवार को जारी भाषण के मुताबिक डिप्टी गवर्नर ने डिजिटल प्लेटफॉर्म की महत्वपूर्ण विशेषताओं के बारे में भी जानकारी दी।

Last Updated- March 21, 2024 | 11:39 PM IST
Net claims of migrants increased in June quarter

भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जानकीरमण ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म में पर्याप्त पारदर्शिता के अभाव के कारण ग्राहकों को विवादों के समाधान या मुआवजा पाने में दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में ग्लोबल मनी वीक, 2023 में इस हफ्ते की शुरुआत में अपने संबोधन में स्वामीनाथन ने यह बात कही।

आरबीआई की वेबसाइट पर गुरुवार को जारी भाषण के मुताबिक डिप्टी गवर्नर ने डिजिटल प्लेटफॉर्म की महत्वपूर्ण विशेषताओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इनसे सहजता से पहुंच और अति वैयक्तिकरण जैसे फायदे हैं। हालांकि उन्होंने इसके संभावित जोखिम और इससे होने वाली धोखाधड़ी पर भी प्रकाश डाला।

स्वामीनाथन ने कहा, ‘अक्सर नियामकीय दायरे के बाहर काम करते हुए और पारंपरिक बैंकों को प्रभावित करने वाली परंपरागत प्रणालियों से न बंधी हुई वित्तीय-प्रौद्योगिकी कंपनियां वित्तीय उत्पादों की पेशकश में उल्लेखनीय तीव्रता और अनुकूलनशीलता प्रदर्शित करती हैं। यह विकास वास्तव में स्वागतयोग्य हैं। हालांकि, उनसे पहुंच और अत्यधिक-वैयक्तिकरण जैसे व्यापक लाभ मिलते हैं, लेकिन वे दुरुपयोग और धोखाधड़ी के जोखिम को भी बढ़ाते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘वे उपभोक्ताओं को साइबर हमलों, डेटा चोरी और अक्सर कुछ वित्तीय नुकसान के जोखिम में डाल सकते हैं। ऐसी कंपनियों की ओर से पारदर्शिता में कमी दिखाने के कारण उपभोक्ताओं को विवादों को सुलझाने या क्षतिपूर्ति प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है।’

उन्होंने यह स्वीकार किया कि फिशिंग अटैक और लापरवाही के कारण नियमित रूप से अनाधिकृत लेन-देन का खतरा है। लिहाजा उपभोक्ताओं को जागरूक और शिक्षित करना अहम है। उन्होंने कहा कि भारत निरंतर रूप से वित्तीय साक्षरता बढ़ाने का प्रयास करता रहा है। इसके लिए कई पहल की गई हैं। इस क्रम में वित्तीय शिक्षा के लिए राष्ट्रीय रणनीति और आरबीआई की ऑल इंडिया क्विज का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने कहा कि विविध समुदायों में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए विनियामक, एनजीओ, जमीनी स्तर पर कार्य करने वाली संस्थाओं को संयुक्त रूप से काम करना होगा।

Advertisement
First Published - March 21, 2024 | 11:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement