facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LIC Fraud App Alert: इस फेक ऐप का इस्तेमाल आपको कर सकता है कंगाल, कंपनी ने ग्राहकों को किया आगाह

Advertisement

एलआईसी ने यूजर्स को सलाह दी है कि वह किसी भी तरह के ट्रांजैक्शन सिर्फ एलआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट या LIC के डिजिटल ऐप के जरिए ही करें।

Last Updated- February 05, 2025 | 10:48 AM IST
LIC Warning
Representative image

LIC Fraud App Alert: आज के डिजिटल जमाने में फ्रॉड के कई नए तरीके सामने आ रहे हैं, जिनसे लोगों की मेहनत की कमाई चंद मिनटों में गायब हो जाती है। इसी बीच एलआईसी (LIC) ने भी एक बड़े खतरे को लेकर लोगों को चेतावनी दी है।

LIC ने दी फ्रॉड ऐप को लेकर चेतावनी

एलआईसी ने हाल ही में अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक नोटिस जारी किया है। इसमें बताया गया है कि एक फ्रॉड ऐप को LIC इंडिया का ऑफिशियल ऐप दिखाकर लोगों से पैसे लूटे जा रहे हैं।

एलआईसी ने स्पष्ट किया कि यह ऐप फेक है और इसका LIC से कोई लेना-देना नहीं है। अगर लोग इस ऐप के चक्कर में फंसते हैं, तो उनकी जमा-पूंजी डूब सकती है।

एलआईसी ने यूजर्स को सलाह दी है कि वह किसी भी तरह के ट्रांजैक्शन सिर्फ एलआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट या LIC के डिजिटल ऐप के जरिए ही करें।

एलआईसी का बड़ा अलर्ट: सोशल मीडिया पर वायरल फेक मैसेज से रहें सावधान

LIC ने पिछले साल सितंबर में एक नोटिस जारी करते हुए ग्राहकों को चेताया था कि एलआईसी के नाम पर सोशल मीडिया पर जो मैसेज वायरल हो रहे हैं, वे पूरी तरह फेक हैं। एलआईसी ने साफ किया था कि उसने ऐसा कोई भी ऑफिशियल आदेश नहीं जारी किया है।

पीआईबी फैक्ट चेक में भी इस बात की पुष्टि की गई थी कि मैसेज में एलआईसी के सभी इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स और प्लान्स को वापस लेने की बात कही जा रही है, जो पूरी तरह गलत है। एलआईसी ने कहा है कि वह अपने किसी भी प्लान को बंद करने जैसी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

KYC अपडेट को लेकर भी LIC की चेतावनी

एलआईसी ने ग्राहकों को KYC वेरिफिकेशन को लेकर भी अलर्ट किया था। हाल ही में कई फेक मैसेज में ग्राहकों से कहा जा रहा है कि वे दिए गए लिंक पर क्लिक करके तुरंत KYC अपडेट करें। एलआईसी ने ऐसे मैसेज से सतर्क रहने की सलाह दी है और साफ किया है कि आधिकारिक KYC प्रक्रिया केवल LIC की ऑफिशियल वेबसाइट या ब्रांच के माध्यम से ही की जानी चाहिए।

ग्राहकों से अपील की गई है कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी संदिग्ध मेसेज को इग्नोर करें।

Advertisement
First Published - February 5, 2025 | 10:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement