facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पीई निवेश में आया 40 प्रतिशत का उछाल, बढ़कर 2.8 अरब डॉलर पर पहुंचा

Last Updated- December 11, 2022 | 1:57 PM IST

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में रियल एस्टेट क्षेत्र में निजी इक्विटी (PE) निवेश 40 प्रतिशत बढ़कर 2.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। संपत्ति सलाहकार एनारॉक की रिपोर्ट में कहा गया है कि अप्रैल-सितंबर छमाही में मुख्य रूप से कार्यालय परिसंपत्तियों में विदेशी कोषों का प्रवाह बढ़ने से कुल निजी इक्विटी निवेश बढ़ा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में रियल एस्टेट क्षेत्र में निजी इक्विटी निवेश दो अरब डॉलर रहा था।
घरेलू निवेश 45 प्रतिशत और विदेशी निवेश 36 प्रतिशत बढ़ा

एनारॉक कैपिटल के प्रबंध निदेशक और सीईओ शोभित अग्रवाल ने कहा, ‘रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेशकों का भरोसा भारतीय अर्थव्यवस्था और रियल एस्टेट उद्योग में सुधार को दर्शाता है।’ रिपोर्ट के अनुसार चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कुल प्रवाह में विदेशी निवेशकों का योगदान 78 प्रतिशत रहा, जो भारतीय रियल एस्टेट में उनके भरोसे को दर्शाता है। एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले वित्त वर्ष 2022-23 की अप्रैल-सितंबर छमाही में घरेलू निवेश में 45 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि विदेशी निवेश में 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
वर्क फ्रॉम होम से कार्यालय स्थल की मांग घटी

वित्त वर्ष की पहली छमाही में 10 बड़े सौदों का कुल पीई निवेश में हिस्सा 86 प्रतिशत रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 80 प्रतिशत रहा था। अग्रवाल ने कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र में कुल संपत्ति खंड में कार्यालय बाजार की मांग में ‘सार्थक सुधार’ देखने को मिला है। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर की अवधि के दौरान कार्यालय संपत्तियों में पीई निवेश 186.2 करोड़ डॉलर रहा है, जो पिछले वित्त वर्ष के लगभग बराबर है। कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के कारण कैलेंडर वर्ष 2020 और 2021 के दौरान कार्यालय बाजार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था। वर्क फ्रॉम होम यानी घर से काम की वजह से भी कार्यालय स्थल की मांग घटी थी।
दिल्ली-एनसीआर में सबसे अधिक आया पीई निवेश 

सलाहकार कंपनी ने कहा कि महामारी के बाद के समय में घरों की मांग में सुधार हुआ है। पहली छमाही में आवासीय संपत्ति खंड निवेश पाने के मामले में दूसरे स्थान पर रहा है। इस क्षेत्र में कुल निवेश का प्रवाह 37.2 करोड़ डॉलर रहा है। एनारॉक ने कहा कि भौगोलिक क्षेत्रों की बात की जाए, तो दिल्ली-एनसीआर में सबसे अधिक पीई निवेश आया है। एनसीआर में पीई निवेश पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 18.1 करोड़ डॉलर से बढ़कर चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 94.2 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया है।
पिछले वित्त वर्ष की दूसरी छमाही यानी अक्टूबर-मार्च में एनसीआर में पीई निवेश 59 करोड़ डॉलर रहा था। रियल्टी कंपनियों के निकाय नारेडको के अध्यक्ष राजन बंदेलकर ने कहा कि महामारी और मौजूदा आर्थिक चिंताओं के बीच भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र ने मजबूत क्षमता दिखाई है। रियल्टी कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल के संस्थापक एवं चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि कुल मिलाकर (आवासीय और वाणिज्यिक) रियल एस्टेट क्षेत्र ने पिछले एक साल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

 

First Published - October 9, 2022 | 3:41 PM IST

संबंधित पोस्ट